{"_id":"620429ebdd77b9767871f912","slug":"husband-arrested-from-jalandhar-for-rape-misdemeanor-with-wife-chandigarh-news-pkl441603817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ रेप, कुकर्म करने के मामले में जालंधर से पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ रेप, कुकर्म करने के मामले में जालंधर से पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ चंडीगढ़ महिला थाने में दुष्कर्म, कुकर्म और धमकी देने की शिकायत दी है। इसके अलावा जीजा पर छेड़छाड़ और सास-ससुर और बहन पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निवासी जालंधर मॉडल टाउन के रूप में हुई है। जबकि, नवांशहर निवासी जीजा समेत चारों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी पति को वीरवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 29 जनवरी को दहेज के लिए मानसिक रूप से परेशान करना और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि 31 जनवरी को आरोपी ने जालंधर में अपने एक परिचित के घर समझौते के लिए उसे अकेले बुलाया था। जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म और कुकर्म किया। आरोपी के जानकारों ने उसे बचाया। इसके बाद वह चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि पति का जीजा भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने महिला के अदालत में 164 के बयान दर्ज करवाए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में पति के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और जीजी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा जोड़ी। महिला ने बताया कि वह अमेरिका में पढ़ाई कर वापस आई है। परिवार ने बताया कि अदालत में तलाक का केस चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ 27 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच करने के बाद 29 जनवरी को पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।