फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and Wife died in road accident in Punjab's Abohar

अबोहर में दर्दनाक हादसा, गेहूं से भरे ट्रक के नीचे दबने से दंपती की मौत, बच्चा गंभीर घायल

Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Husband and Wife died in road accident in Punjab's Abohar
सड़क किनारे पलटा ट्रक और नीचे दबी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीतो रोड पर मंगलवार दोपहर बाद गेहूं से लदे एक ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनका तीन वर्ष का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना का समाचार मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बच्चे को उसके मामा ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।  

विज्ञापन


फाजिल्का के गांव शहतीरवाला निवासी पवन कुमार (26) पुत्र राजिन्द्र कुमार मंगलवार को जिला हनुमानगढ़, थाना संगरिया के गांव भांखरां वाली से अपनी (22) वर्षीय पत्नी सुमन रानी और तीन वर्षीय बच्चे साहिल के साथ बाइक पर गांव आ रहे थे। जब वे गांव बजीतपुरा व रामपुरा के मध्य पहुंचे तो सड़क पर जा रहा गेहूं से लदा एक ट्रक चालक की लापरवाही से उनके ऊपर ही पलट गया। 
विज्ञापन


ट्रक के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बच्चा बाइक से दूर जा गिरा। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। थाना बहाववाला के प्रभारी गुरचरण सिंह व पुलिस टीम ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed