{"_id":"56ec9f8f7cd2c483c1d8967b0bfda7a0","slug":"hunger-strike-of-puda-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडा मुलाजिमों ने शुरू की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुडा मुलाजिमों ने शुरू की भूख हड़ताल
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 05 Dec 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी भी बुधवार को मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष की राह पर आ गई। मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
संघर्ष कमेटी ने साफ किया है कि भूख हड़ताल 15 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो मुलाजिम 16 दिसंबर को राज्यस्तरीय रोष रैली करेंगे।
इसमें पूरे पंजाब के पुडा मुलाजिम शामिल होंगे। इस दौरान पुडा का काम पूरी तरह रुक जाएगा। बुधवार को पुडा भवन में भूख हड़ताल शुरू की गई।
इस दौरान अमरीक सिंह, लज्जाराम, रघुबीर सिंह, हरि सिंह व बलकार सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले मुलाजमों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन कि या गया।
मुलाजिमों ने बताया कि उनकी मांग पेंशन स्कीम लागू, मुलाजिमों के सेवाकाल में वृद्धि करना, रहते मुलाजिमों को प्लॉट, योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को प्रमोशन देना व डेली मुलाजिमों को रेगुलर करना है।