फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humidity disturbed throughout the day, rain gave relief in the evening

दिन भर में उमस ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दी राहत

Mon, 26 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Humidity disturbed throughout the day, rain gave relief in the evening
बारिश के दौरान चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ते वाहन।
चंडीगढ़। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। हवा की गति काफी धीमी होने की वजह से लोग परेशान दिखे। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 91 फीसदी रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम स्तर 58 फीसदी रहा। दोपहर बाद बादल घिर आए। शाम चार बजे के बाद ट्राइसिटी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से पांच डिग्र्री अधिक रहा। 24 घंटे में करीब 19 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 30 जुलाई तक उत्तर पश्चिमी इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्य प्रदेश के पास वेल मार्क लो प्रेशर एरिया विकसित है। इससे उत्तर पश्चिम के राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में भी अब लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से बारिश में तेजी आने के संकेत हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 25 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होगा। तीनों दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed