फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humidity and heat made people miserable, maximum temperature was 33.9 degrees

Chandigarh News: उमस और गर्मी ने किया बेहाल, 33.9 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat made people miserable, maximum temperature was 33.9 degrees

विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार का मौसम एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान करने वाला रहा। शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
दिनभर उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। साप्ताहिक अवकाश होने से कई लोग परिवार सहित घूमने के लिए निकले लेकिन चिलचिलाती गर्मी ने उनका हाल बेहाल कर दिया। सुखना लेक पर पहुंची पर्यटक तान्या ने बताया कि गर्मी इतनी अधिक थी कि कहीं घूमने का मन ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि दोस्तों के साथ बोटिंग करने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन उमस के चलते उसे रद्द करना पड़ा। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम को एक बार बादलों ने डेरा डाला लेकिन बिन बरसे गुजर गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में शहर में बारिश की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान औसतन 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस मानसून सीजन में अब तक 1000 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed