{"_id":"63ae74ad9fb5c61c30317d4d","slug":"hukam-singh-bhati-of-faridabad-became-the-chairman-of-harco-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: फरीदाबाद के हुकम सिंह भाटी बने हरको बैंक के चेयरमैन, अरविंद यादव की लेंगे जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: फरीदाबाद के हुकम सिंह भाटी बने हरको बैंक के चेयरमैन, अरविंद यादव की लेंगे जगह
Fri, 30 Dec 2022 10:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:53 AM IST
सार
हुकम सिंह भाटी बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के साथ ही परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के करीबी हैं। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में वकालत का भी अनुभव है।
विज्ञापन
हरको बैंक
- फोटो : harcobank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद निवासी हुकम सिंह भाटी को हरको बैंक का चेयरमैन लगाया है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद भाटी की नियुक्ति का आदेश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने जारी किया। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के साथ भी इसे लेकर सरकार ने विचार-विमर्श किया है।
विज्ञापन
सरकार ने अरविंद यादव के स्थान पर भाटी को यह दायित्व सौंपा है। हरको बैंक के चेयरमैन पद का कार्यकाल एक साल का होता है। यादव को 2020 में चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली थी। 2021 में उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ाया गया था। दो वर्ष के बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नए व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भाटी बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के साथ ही परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के करीबी हैं। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में वकालत का भी अनुभव है। वह समस-समय पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते रहे हैं, हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विरुद्ध भी वह काफी मुखर रह चुके।
विज्ञापन
पूर्व आईएएस राजन गुप्ता रेशनेलाइजेशन आयोग के चेयरमैन
प्रदेश सरकार ने पूर्व आईएएस राजन गुप्ता को रेशनेलाइजेशन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। गुप्ता इससे पहले हरेरा की पंचकूला जोन के चेयरमैन रह चुके हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति 26 नवंबर 2017 को हुई थी। सरकार ने उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। वह अब सरकारी विभागों में कर्मचारियों का रेशनेलाइजेशन करेंगे। जरूरत अनुसार सभी विभागों में पदों का बंटवारा करने के लिए वह आयोग की ओर से सरकार को रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे।