{"_id":"5814b3654f1c1bf535bc1f28","slug":"huge-crowd-and-full-parking-with-traffic-jaam-on-diwali-in-chandigarh-sector-17-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग फुल और जाम, सब दावे हुए बेकार, प्लाजा बना फड़ी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग फुल और जाम, सब दावे हुए बेकार, प्लाजा बना फड़ी बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Oct 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
दीवाली पर सेक्टर 17 प्लाजा में रही भारी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग दीवाली की शॉपिंग करने निकले तो पार्किंग फुल हो गई और जाम लग गया। हालात ये रहे कि प्लाजा फड़ी बाजार में तब्दील हो गया। जबकि नगर निगम की ओर से प्रमुख प्लाजा में स्टाल लगाने की मंजूरी किसी को नहीं दी गई थी।
नगर निगम ने सिर्फ फाउंटेंन से डाकघर के एरिया तक स्टाल लगाने की मंजूरी दी थी लेकिन कई व्यापारियों ने अपने स्टाल आगे फड़ी वालों को भी सबलेट कर दिए। इसलिए बाजार में पैदल चलने की जगह भी नहीं बची, भीड़ के साथ साथ पार्किंग भी फुल रही, जबकि इस समय सेक्टर-17 की सभी पेड पार्किंग ठेकेदारों के बिना ही चल रहीं हैं।
सेक्टर-17 के ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जेपीएस कालरा का कहना है कि इस बार नगर निगम ने सेक्टर-17 को जानबूझकर फड़ी बाजार बना दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से अच्छे तो फड़ी वाले ही हो गए हैं। उनका कहना है कि नगर नगम के सभी दावे फेल रहे हैं। फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन और नगर निगम की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन शनिवार को सभी दावों की हवा निकल गई।
विज्ञापन
पार्किंग में भी जमकर फड़िया लगीं। सेक्टर-22 की डिस्पेंसरी भी पार्किंग के लिए नहीं खोली गई। इसके साथ ही नगर निगम ने दावा किया था कि पार्किंग में कोई भी स्टाल और फड़िया नहीं लगेंगी, इसके बावजूद सेक्टर-15, 23 और 22 की पार्किंग में स्टाल भी लगे।
सेक्टर-25 में नहीं लगा पटाखा बाजार
प्रशासन ने इस बार सेक्टर-25 को पटाखा बाजार के लिए तय किया था लेकिन किसी ने भी यहां पर पटाखा बेचने के स्टाल नहीं लगाए। फिर भी दमकल विभाग ने अपनी गाड़ी यहां पर तैनात रखी, जबकि पास ही सेक्टर-24 में पटाखों की दुकानें लगी हैं और वहां पर कोई दमकल तैनात नहीं है।