फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTet Level III exam on 18 june, 414 offline and 53 online exam center

एचटेट लेवल-3 के लिए परीक्षा 18 को, 18 जिलों में बने परीक्षा केंद्र

Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
HTet  Level III exam on 18 june, 414 offline and 53 online exam center
17 हजार अभ्यर्थी स्टेट इलिजिबलिटी टेस्ट देंगे।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-थ्री की 18 जून को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नागरिक प्रशासन को 18 जून को प्रदेश में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-थ्री के सफल संचालन के लिए फुल प्रूफ इंजजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 414 ऑफलाइन, जबकि 53 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव परीक्षा के संचालन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उप-अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उप-अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कोई बाहरी व्यवधान न हो और परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग न हो। परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द के क्षेत्रों में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लगाई जाए।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने कहा कि बोर्ड ने एचटेट लेवल-थ्री परीक्षा के सफल संचालन के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि मेवात, सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर सभी जिलों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षा में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का न हो इस्तेमाल
-सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाएंगे 
-दर्ज होगी बायोमैट्रिक उपस्थिति
-संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची होगी तैयार
-स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़न दस्ते के अलावा उपायुक्त भी उड़नदस्तों का गठन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed