फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET Exam datesheet

शिक्षक पात्रता परीक्षा देनी है तो यहां देखें तारीख

Fri, 13 Dec 2013 08:33 PM IST
अमर उजाला / पंचकूला
अमर उजाला / पंचकूला Updated Fri, 13 Dec 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
HTET Exam datesheet

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) एक और दो फरवरी, 2014 को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन


बोर्ड के सचिव ने जारी बयान में बताया कि आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। आवेदन 16 दिसंबर से 27 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।

परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है। फीसल अधिकृत बैंक में जमा करवाई जा सकती है और Online Fee Confirmation पर भी जमा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित हिदायतें/दिशा-निर्देश, परीक्षा की तिथि और समय “INFORMATION BULLETIN” में दी गई है। यह बोर्ड की वेबसाइट www.htet.nic.in पर भी उपलब्ध है।

आवेदनकर्ता डाउनलोड भी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले वेबसाइट पर हिदायतें जरूर पढ़ लें और पात्रता सुनिश्चित कर लें।

परीक्षार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम एवं जन्म तिथि दसवीं/सैकेंडरी के प्रमाण-पत्र के अनुसार ही होने चाहिए।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि ऑंनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट पर दी गई हिदायतों अनुसार स्ह्लद्गश्च-1 से स्ह्लद्गश्च-5 पूरे करें। परीक्षा शुल्क अधिकृत बैंक में जमा करवाने उपरांत चालान की डिटेल ऑंनलाइन अपडेट करने के बाद बैंक चालान की प्रति एवं ऑंनलाइन आवेदन पत्र का Confirmation Page भविष्य में संदर्भ के लिए अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के अंतर्गत तीनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करने का प्रावधान किया गया है।

कोई भी परीक्षार्थी एक ही लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन न करें। ऐसी कार्रवाई को गंभीरता से लिया जाएगा।

ऐसे परीक्षार्थियों की इस परीक्षा हेतु पात्रता रदद् करने सहित उन्हें आगामी अध्यापक पात्रता परीक्षाओं में प्रवेश से वंचित करने संबंधित कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।


सचिव ने कहा कि पात्र परीक्षार्थियों के रोल नंबर डाक से नहीं भेजे जाएंगे बल्कि बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in, www.hbse.ac.in या www.htet.nic.in पर 20 जनवरी, 2014 से उपलब्ध होंगे।

उन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। अपात्र परीक्षार्थियों की सूची परीक्षा आरंभ होने से एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।

इस वर्ष इस परीक्षा में लेवल-2 मे आर्ट्स और संगीत, लेवल-3 में फाइन आर्ट्स, संगीत और कंप्यूटर साइंस विषयों की परीक्षा का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed