{"_id":"61fc244f03ee7f5b00171a64","slug":"hssc-stopped-appointment-of-32-selected-candidates-of-commando-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडो भर्ती: आयोग ने 32 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोकी, इनमें आठ के बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडो भर्ती: आयोग ने 32 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोकी, इनमें आठ के बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले
Fri, 04 Feb 2022 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:25 AM IST
सार
हरियाणा में कमांडो भर्ती में चयनित 24 जवान नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे तो वहीं आठ के बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले हैं। इसके बाद आयोग ने इनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी है। अब आयोग भर्ती प्रक्रिया की जांच के बाद संदिग्धों की नियुक्ति पर फैसला लेगा।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब सिपाही कमांडो भर्ती में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 चयनित अभ्यर्थियों में से फिलहाल 32 की नियुक्ति रोक दी है। आयोग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए करनाल स्थित नेवल ट्रेनिंग सेंटर में बुलाया था। 24 चयनित अभ्यर्थी नहीं पहुंचे और आठ के बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि 32 संदिग्ध अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के समय की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा कि क्लीनचिट दी जाए या ब्लैक लिस्ट किया जाए। गड़बड़ी मिलने पर चयन रद्द होगा और धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती के लिए दोबारा मापतोल, 167 में से 5 लड़कियों का कद पूरा
उधर, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आयोग ने महिला सिपाही भर्ती के लिए दोबारा शारीरिक मापतोल कराया तो पांच लड़कियों का कद पूरा पाया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को 267 लड़कियों को बुलाया था लेकिन 167 ही पहुंची। इनमें से भी पांच लड़कियों का ही कद भर्ती के नियमानुसार पूरा पाया गया। जो लड़कियां नहीं पहुंची उनको एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन