फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   hssc, hssc recruitment, haryana staff selection commission, police recruitment, haryana

पुलिस भर्ती में शामिल होना है तो यहां देखिए, बदल गया है शेडयूल

Sat, 18 Jun 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 18 Jun 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
hssc, hssc recruitment, haryana staff selection commission, police recruitment, haryana
कांगड़ा के पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को भी ग्राउंड टेस्ट लिया गया। जिले भर से आए युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रिया के शड्यूल में बदलाव किया गया है।  सुबह पांच और सात बजे होने वाली भर्ती में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। नए शेड्यूल के तहत अब 17 जून से दो जुलाई तक शाम के समय होने वाली भर्ती प्रक्रिया 5 जुलाई से 12 जुलाई तक की तिथियों में सुबह के वक्त होगी।
विज्ञापन


नया शेड्यूल एचएससीसी की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। एचएसएससी के चेयरमैन के अनुसार गर्मी के चलते अभ्यर्थियों के बीमार होने, बेहोश होकर गिरने की घटनाओं को देखते हुए ऐसा किया गया है। एचएसएससी ने अभ्यर्थियों को शेड्यूल बदलने का मैसेज भी कर दिया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में दो दिन से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के बेहोश हो जाने, गर्मी में गिरकर चोटिल हो जाने की घटनाएं हो रही थीं। शुक्र्तवार को भर्ती प्रक्रिया का तीसरा दिन है और इसके लिए हजारों अभ्यर्थी कुरुक्षेत्र भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुबह के समय दो चरणों पांच और सात बजे होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को नए शेड्यूल से कोई फर्क नहीं पड़ना है लेकिन शाम के वक्त भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को ऐन वक्त पर भर्ती का शेड्यूल बदलने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
 

अब इन तारीखों में होगी भर्ती (केवल शाम के वक्त के लिए लागू)

hssc, hssc recruitment, haryana staff selection commission, police recruitment, haryana
अधिकतर जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में अभी भी ग्राउंड टेस्ट लिए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
जारी शेड्यूल के अनुसार 17 जून यानी शुक्रवार को होने वाली भर्ती अब 5 जुलाई को सुबह 5 बजे से होगी। 18 जून की भर्ती 5 जुलाई को सुबह सात बजे से, 19 जून की 6 जुलाई को सुबह 5 बजे से, 20 जून की छह जुलाई को सुबह 7 बजे से, 21 और 22 जून की छह जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 23 और 24 जून की 8 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 25 और 26 जून की अब 9 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 27 और 28 जून की अब 10 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से, 29 और 30 जून को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया अब 11 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से होगी। इसी तरह 1 और 2 जुलाई को होने वाली भर्ती प्रक्र्तिया 12 जुलाई को सुबह 5 और 7 बजे से शुरू होगी।

गर्मी के कारण बदला शेड्यूल- चेयरमेन
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इसलिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती प्रक्रिया को री-शेड्यूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed