फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGMC member arrested: punjab police in controversy

संत दादूवाल फिर गिरफ्तार, विवादों में पुलिस

Sat, 23 Aug 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Sat, 23 Aug 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
HSGMC member arrested: punjab police in controversy

पंजाब के फरीदकोट में पांच साल पुराने इरादा-ए-कत्ल के एक मामले में संत बलजीत सिंह दादूवाल की शुक्रवार दोबारा गिरफ्तारी से पुलिस विवादों में घिर गई है। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भी ले लिया है।

विज्ञापन


16 मार्च 2009 को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों और संत दादूवाल के समर्थकों के बीच तनाव के दौरान विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस ने संत दादूवाल के समर्थकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस केस में 17 मार्च को पुलिस ने संत दादूवाल को गिरफ्तार कर लिया लेकिन 31 मार्च को पुलिस ने उन्हें केस से डिस्चार्ज करते हुए जेल से रिहा भी करवा दिया। अब पुलिस उसी केस में पिछले एक सप्ताह से उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादूवाल ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

HSGMC member arrested: punjab police in controversy

संत बलजीत सिंह दादूवाल ने एक सप्ताह पहले अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने 14 अगस्त को जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा में एचएसजीएमसी के गठन और वहां गुरुद्वारा साहिब का कब्जा लेने में उनकी अहम भूमिका के कारण रंजिशन पंजाब सरकार उन्हें किसी केस में गिरफ्तार कर सकती है।

हालांकि इस याचिका पर सुनवाई के लिए जिला अदालत ने 22 अगस्त की तारीख तय कर रखी थी लेकिन फैसला आने से पहले ही जिला पुलिस ने संत दादूवाल को अवैध असलाह रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को जिला अदालत में पेशी के दौरान संत दादूवाल ने अपनी गिरफ्तारी के लिए राज्य सरकार पर बदले की भावना में कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि शिअद सरकार ने रंजिश के तहत उन्हें न सिर्फ एक ऐसे केस में गिरफ्तार किया है जिसमें पांच साल पहले ही पुलिस उन्हें क्लीन चिट दी चुकी थी बल्कि उन पर एक नया झूठा व बेबुनियाद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed