फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hpsc cancelled haryana police recruitment on 5000 constable posts

पुलिस अफसर बनने का सपना देख युवाओं को झटका, 5 हजार पदों पर भर्ती रद्द हुई

Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
hpsc cancelled haryana police recruitment on 5000 constable posts
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी बुरी खबर है। साढ़े 5 हजार पुलिस पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस भर्ती के नियम बदले जाने के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने यह भर्ती रद्द की है।
विज्ञापन


बता दें कि 4500 कांस्टेबल और 1035 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी थी। पुलिस विभाग के अनुरोध पर आयोग ने यह भर्ती प्रक्रिया रद की है। इस भर्ती के लिए इसी साल 28 जनवरी को प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब नए नियमों के आधार पर भर्ती होगी।
विज्ञापन

18 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में बदले गए थे नियम

hpsc cancelled haryana police recruitment on 5000 constable posts
पुलिस भर्ती - फोटो : amarujala
हरियाणा सरकार ने इसी साल 18 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया था। पहला फैसला हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती की बजाय इन पदों को प्रमोशन से भरने का हुआ और दूसरे फैसले में सिपाही की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड में छूट दी गई थी।

इसके तहत हाइट 172 सेंटीमीटर से घटाकर 170 सेंटीमीटर कर दी थी। इन नियमों के अधिसूचित होने के बाद पुलिस विभाग ने 19 मई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से भर्ती प्रक्रिया रद कर नए नियमों के मुताबिक भर्ती करने का अनुरोध किया।

अब नए सिरे से होगी भर्ती

hpsc cancelled haryana police recruitment on 5000 constable posts
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार अब नए सिरे से विज्ञापन जारी होगा, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि 2015 में जिन सात हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती निकाली गई थी, उस पर इन नियमों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

45 सौ पदों के लिए जून में होगा साक्षात्कार
इसके अलावा 2015 में निकाली गई भर्ती के तहत 4500 पदों के हाल में आए परीक्षा परिणाम पर इस भर्ती के रद्द होने का कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके लिए जून महीने से साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed