फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Howrah Mail Express coach caught fire

Chandigarh News: हावड़ा मेल एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों ने चेन खींचकर बचाई जान

Sat, 13 Jul 2024 09:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Howrah Mail Express coach caught fire
-गाड़ी रुकने के बाद यात्री जल्दबाजी में गाड़ी से बाहर निकले
विज्ञापन

-अफरा-तफरी में के दौरान एक महिला यात्री की टांग टूटी
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। रेलवे स्टेशन से शाम करीब 6:30 बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई हावड़ा मेल एक्सप्रेस के जोड़ा फाटक के नजदीक पहुंचने पर अचानक एक बोगी में आग लग गई। बोगी में आग लगने के तुरंत बाद ही धुंआ निकलते देख यात्रियों ने चेन खींच कर तुरंत गाड़ी को रोका। इसके तुरंत बाद यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई। और वह गाड़ी से बाहर निकल आए। हालांकि, इस हादसे दौरान कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना शनिवार शाम 6:30 बजे की है।
हावड़ा मेल (13006) ट्रेन रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई, तो थोड़ी दूरी पर स्थित जोड़ा फाटक के पास पहुंची, तो ट्रेन के अंतिम जनरल कोच में अचानक आग लग गई। आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। फाटक के पास जब ट्रेन रुकी तो यात्री ट्रेन से बाहर निकले और ट्रेन के अंदर लगे आग बुझाओ यंत्र से काबू पाया। आग से मची अफरा-तफरी में कुछ यात्रियों ने छलांग भी लगा दी। इसमें एक महिला शांति देवी भी घायल हो गई। छलांग लगाते समय उसकी टांग टूट गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। ट्रेन के कोच में लगी आग को बुझाने के बाद उसे वापस रवाना किया गया। यात्रियों का आरोप था कि रेलवे के अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं था। महिला यात्री शांति देवी का कहना था कि उन्हें लखनऊ जाना था। ट्रेन रेलवे स्टेशन से तय समय 6.25 बजे रवाना हुई थी।
विज्ञापन

दस मिनट बाद जब ट्रेन जोड़ा फाटक के पास पहुंची, तो उन्होंने अपने कोच में धुआं उठते हुए देखा। इस दौरान वह धुआं बढ़ता चला गया और पूरे कोच में धुआं ही धुआं हो गया। इस दौरान यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। कई यात्रियों ने तो चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। हालांकि, उन्हें चोट नहीं लगी। कुछ यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच कर उसे रोका गया। ट्रेन जब रुकी तो वहां पर ट्रेन गार्ड और ट्रेन में तैनात ट्रेन लाइटिंग का स्टाफ पहुंचा। वह उन्हें आग के कारणों का कुछ नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि अभी देख रहे हैं। यात्री सुनीता देवी का कहना था कि एक महिला की तो टांग टूट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंच जो अधिकारी पहुंचे थे उनकी ओर से यात्रियों की सुरक्षा या उनकी जान माल की राखी को लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed