फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How will you handle if the third wave wreaks havoc on the children

चंडीगढ़ का ये हाल: अब तक नहीं बना बच्चों का कोविड अस्पताल, तीसरी लहर से कैसे लड़ेंगे

Fri, 07 Jan 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 01:54 AM IST
सार

जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यह काम कब तक चलेगा और कब पूरा होगा।

विज्ञापन
How will you handle if the third wave wreaks havoc on the children
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तैयारियां पूरी करने की बजाय सुस्त पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर आने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को बच्चों के लिए अलग कोविड-19 आईसीयू हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया था। बजट स्वीकृत हुए भी कई महीने गुजर गए हैं। 15 नवंबर तक बच्चों के कोविड-19 आईसीयू हॉस्पिटल का काम पूरा हो जाना था, लेकिन यहां स्थिति कुछ और ही है। 15 नवंबर के बाद से कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन विभाग का रवैया अब भी शिथिल बन हुआ है।

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 के नर्सिंग हॉस्टल के भवन में प्रस्तावित बच्चों के आईसीयू वाले अस्पताल को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई है जबकि उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया 3 महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यह काम कब तक चलेगा और कब पूरा होगा।
विज्ञापन


बने बनाए भवन में स्थापित होने हैं आईसीयू
बच्चों के कोविड डेडीकेटेड आईसीयू वाले अस्पताल के लिए अलग से भवन बनाने की भी जरूरत नहीं है। इसे जीएमएसएच- 16 स्थित नर्सिंग हॉस्टल के खाली पड़े भवन में ही स्थापित किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग को केवल आईसीयू की व्यवस्था के अनुरूप भवन की आंतरिक बनावट को बदलना है, लेकिन इस छोटे से काम को 3 से 4 महीने में पूरा नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 3 करोड़ के इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में 32 बेड के आईसीयू वाले अलग कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल तैयार करना था
  • अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग हॉस्पिटल के भवन को डेडिकेटेड हॉस्पिटल का देना था रूप, अब तक व्यवस्था पहले जैसी
  • उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया 3 महीने से चल रही

बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। -डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed