फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How will increase the water level of Lake Sukhna, contrary to claims Reality

ऐसे कैसे बढ़ेगा सुखना का जलस्तर, जब दावे के विपरीत है हकीकत

Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
How will increase the water level of Lake Sukhna, contrary to claims Reality
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

सुखना में पानी डालने के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई है उससे लेक का जलस्तर सुधरने की संभावना नजर नहीं आ रही। जब 16 इंच की पाइप बिछाई गई थी तो दावा किया गया था कि उससे 12 इंच पानी की धार से प्रतिदिन 15 लाख लीटर पानी सुखना में जाएगा।

विज्ञापन


लेकिन वर्तमान में पाइप से मात्र 4 से 6 इंच की धार निकल रही है। सुखना लेक में सरकारी दावे का आधा पानी भी नहीं जा रहा है। ऐसे तो कई महीनों में भी 6 इंच जलस्तर नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन


वैसे भी मार्च में गर्मियां शुरू होने तक इस पाइप लाइन से पानी सुखना में डाला जाना है। गर्मियों में यहां सप्लाई बंद कर शहर को दी जानी है। शुरुआत से अब तक पाइप से पानी का प्रेशर दावे के विपरीत कई बार कम जरूर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जितना पानी पाइप से सुखना में गिर रहा था। उसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि यह सात ट्यूबवेलों का पानी है। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने पाइप लाइन बिछाने के बाद 16 जनवरी को सांसद किरण खेर और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एके मित्तल से नारियल तुड़वाकर इस पाइप लाइन से पानी की शुरुआत करवाई थी।

16 इंच के पाइप से 12 इंच तक पानी निकलने का था दावा

How will increase the water level of Lake Sukhna, contrary to claims Reality
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला

सांसद किरण खेर के साथ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी भी इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर गिना रहे थे। खुद चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने दावा किया था कि इस पाइप लाइन से रोजाना डेढ़ एमजीडी यानी 15 लाख लीटर पानी सुखना में जाएगा। 

और इससे एक महीने में सुखना का जलस्तर 4 से 6 इंच तक बढ़ेगा। लेकिन जितना पानी पाइप से सुखना को मिल रहा है उससे उसका जलस्तर मेनटेन होना मुश्किल है।

सवाल यह उठता है कि इस पाइप लाइन को क्या सिर्फ दिखावे के लिए बिछाया गया है। इस पाइप लाइन पर प्रशासन ने 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस समय सुखना का जलस्तर 1154 फुट पर है। 

सुखना का अधिकतम स्तर 1163 फुट है। इससे दो फुट ऊपर पाइप लाइन को रखा गया है। 7 ट्यूबवेल को पाइप लाइन से जोड़ा इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की मानें तो इस पाइप लाइन से 7 ट्यूबवेलों को जोड़ा गया है। 

गोल्फ रेंज, गोल्फ क्लब, सेक्टर-26 में लगे इन ट्यूबवेलों का सर्दियों में इस्तेमाल नहीं होता है। गर्मियों में इनका पानी पीने के लिए सेक्टरों में सप्लाई होता है। लेकिन जितना पानी सुखना लेक को मिल रहा है उसे देखने से नहीं लगता कि सभी ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed