फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How to finish corruption, Kejriwal new mantra, chandigarh news

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए केजरीवाल ने दिया नया मंत्र, जानिए?

Fri, 06 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
How to finish corruption, Kejriwal new mantra, chandigarh news
भ्रष्टाचार खत्म करने को केजरीवाल का मंत्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी दुनिया की महान हस्ती थे, जिन्होंने भविष्य को सामने रख कर अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। अणुव्रत से भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सकती  है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली मे अणुव्रत आचार संहिता पर गंभीरता से विचार कर उसका यथोचित ढंग से प्रयोग किया जाएगा। केजरीवाल वीरवार को  मुनिश्री विनय कुमार आलोक से यूटी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह अभी अणुव्रत के संकल्प पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


एक एक संकल्प जीवन को महत्वपूर्ण व ऊर्जा संपन्न कर सकता है और देश के वातावरण को शुद्ध व पवित्र बना सकता है।  जरूरत है राष्ट्र के अग्रणी लोग उन सकंल्पों को स्वीकार करो। फिर जनता मे उसका व्यापक प्रभाव होगा और राष्ट्र भौतिक समृद्धि के साथ साथ चरित्र व नैतिकता को भी समृद्ध कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने मुनिश्री विनय कुमार आलोक का स्वागत किया

How to finish corruption, Kejriwal new mantra, chandigarh news
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए राजनीतिज्ञ ही नहीं जैन धर्म व अन्य धर्मो के संत यदि देश मे चरित्र निर्माण की बात करने लगे तो वातावरण सहज ही पलट सकता है।

मुनिश्री विनय कुमार जी आलोक ने राष्ट्रीय चरित्र उत्थान और भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि पानी ऊपर से नीचे जाता है। उसका यह स्वभाव है, ठीक उसी प्रकार से अनैतिकता भ्रष्टाचार  ऊपर से नीचे जाता है। इसलिए ऊपर के लोग भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाएं तो संभव है नीचे के लोग भी भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएं।

मुनिश्री ने कहा कि नैतिकता थोपी नहीं जा सकती और थोपी हुई नैतिकता आगे नहीं बढ सकती। अणुव्रत आंदोलन किसी पर जबरन संकल्पों को थोपता नहीं है वह तो उसे प्रेरणा का एक बहुत बड़ा संबल देता है और प्रेरणा से सब कुछ संभव है।

चर्चा में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज जैन, समिति के कार्यकर्ता अनिल , एडवोकेट कनव जैन, सलिल बंसल, तेजेंद्र शर्मा, संदीप व अशोक जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed