फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How many criminal cases are pending on MPs and legislators, ask HC

हाईकोर्ट ने पूछा- कितने सांसदों और विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित?

Tue, 09 Jan 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
How many criminal cases are pending on MPs and legislators, ask HC
court - फोटो : Demo Pics
=पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा और पंजाब के एडवोकेट जनरल से उनके राज्यों में सांसदों और विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों का ब्योरा मांगा है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने दोनो एजी को पत्र जारी कर उनसे यह जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सांसदों और विधायकों पर किस धारा के तहत, किस पुलिस स्टेशन व किसी तिथि को मामला दर्ज किया गया है यह ब्योरा सौंपा जाए। हाईकोर्ट द्वारा मांगी गई इस जानकारी को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र द्वारा लिए गए स्टैंड से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें केंद्र सरकार ने कहा था कि दागी सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के जल्द निपटारे के लिए सरकार 12 स्पेशल कोर्ट का गठन करेगी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर कर बताया था कि एक साल में इनका गठन होगा। इसके लिए सरकार ने योजना तैयार कर ली है और वित्त मंत्रालय से इसकी मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा था कि कितने सांसद और विधायकों के खिलाफ मामले लंबित हैं इसके आकलन के लिए और समय दिया जाए। राजनीति का अपराधीकरण रोकने की ओर बड़ा कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से  कहा था कि वह एमपी, एमएलए पर चल रहे आपराधिक केसों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर स्पेशल कोर्ट बनाए और बताए कि इसमें कितना फंड लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा था कि  2014 में जिन 1581 एमएलए, एमपी पर आपराधिक केस दर्ज थे, उनमें से कितनों को सजा हुई और कितने बरी हुए। एडीआर के मुताबिक 1581 सांसदों और विधायकों के खिलाफ साढ़े 13 हजार केस लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed