फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   How cashless, running counter to the desks

कैसे होगा कैशलेस, जब मेज-कुर्सी पर चल रहे काउंटर 

Fri, 20 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
How cashless, running counter to the desks
सीटीयू - फोटो : file photo

सीटीयू की ओर से कैशलेस व्यवस्था जल्द लागू करने के दावे किए जा रहे थे, सिटी ब्यूटीफुल के दोनों बस अड्डे अभी तक हाईटेक नहीं हो पाए हैं। ऐसे में कैशलेस सुविधा यात्रियों को कैसे दी जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, दोनों बस स्टैंड पर स्मार्ट काउंटर बनाए जाने थे, लेकिन वह अभी तक नहीं बन पाए हैं। ऐसे में सीटीयू की ओर से खरीदी गईं 900 ईटीएम का भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में 20 काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों में केवल दो काउंटर पर इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाए जा सके हैं। 18 काउंटर आज भी सुविधाओं से महरूम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण यहां से सीटीयू की बसों में ईटीएम शुरू नहीं हो पाई हैं। स्मार्ट काउंटर नहीं होने कारण मशीनों की चार्जिंग नहीं हो पा रही है। न ही काउंटरों पर इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगाए जा सके हैं। 

सीटीयू ने काउंटर अपडेट नहीं किए। सीटीयू की ओर से सेक्टर-17 बस स्टैंड पर आठ काउंटर हरियाणा बस परिवहन को दिए गए हैं, लेकिन इन काउंटरों पर भी इलेक्ट्रिक बोर्ड नहीं लग पाए हैं। साथ ही ईटीएम बंद होने के कारण लोगों को हाथ से टिकट काट कर देनी पड़ रही हैं।

हरियाणा बस सर्विस के इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि सभी काउंटरों पर ईटीएम से टिकट इसलिए नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि यहां पर ईटीएम चार्ज नहीं हो पाती हैं। इस कारण वोल्वो के अलावा दिल्ली, करनाल, पानीपत, रोहतक सहित सभी रूटों की बसों पर हाथ से काट कर टिकट देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण कैशलेस व्यवस्था को लागू नहीं कर पा रहे हैं।
 
सेक्टर-43 में मेज पर चल रहे काउंटर

 सेक्टर-43 बस स्टैंड में 40 काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन यह काउंटर मेज-कुर्सी पर ही चलाए जा रहे हैं। इसमें से आठ काउंटर खाली पडे़ हैं। इनमें से 20 से ज्यादा काउंटरों पर ईटीएम चार्ज करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। 

इस बस स्टैंड से पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड की बसें चलाई जाती हैं। कई बार ईटीएम बंद होने के कारण टिकट काटने में कंडक्टरों को परेशानी होती है। पंजाब बस के कंडक्टर सुजीत सिंह ने बताया कि काउंटर के नाम पर मेज-कुर्सी दी गई है। कई बार सीटीयू से मांग की, लेकिन अभी तक काउंटर अलाट नहीं किए गए। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

काउंटरों के आसपास बिखरी पड़ी है गंदगी
 शहर के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर बने काउंटरों पर गंदगी का आलम बना हुआ है। इन काउंटरों की सफाई नहीं कराई जा रही है। वहीं, सेक्टर-43 बस स्टैंड पर भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं।


दोनों बस स्टैंड पर जल्द ही काउंटरों को स्मार्ट बनाएंगे। ईटीएम की व्यवस्था की जाएगी। सभी काउंटरों ने ईटीएम की चार्जिंग की व्यवस्था जल्द करवा दी जाएगी। फरवरी तक सभी काउंटर को सुविधाओं से लैस कर देंगे।
 अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed