फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   housing scheme, chandigarh housing scheme, two bhk scheme, self finance scheme, chandigarh

चंडीगढ़ में हाउसिंग स्कीम लांच, ब्रोशर अभी तक मिले नहीं

Sat, 02 Apr 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 02 Apr 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
housing scheme, chandigarh housing scheme, two bhk scheme, self finance scheme, chandigarh
housing scheme
हाउसिंग बोर्ड की ओर से सेक्टर-51 ए में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत टू बीएचके स्कीम को लांच तो कर दिया गया, लेकिन बैंक शाखाओं तक स्कीम का ब्रोशर नहीं पहुंचा है।  शनिवार को काफी संख्या में लोग ब्रोशर लेने के लिए बैंकों में पहुंचे लेकिन उनको बताया गया कि बोर्ड की ओर से ब्रोशर प्रिंट होकर नहीं आए हैं जबकि बैंकों के बाहर स्कीम की जानकारी के लिए सूचनापट पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। अब स्कीम के लिए ब्रोशर सोमवार को ही मिलेंगे।
विज्ञापन


इन बैंकों से मिलेंगे ब्रोशर
हाउसिंग बोर्ड के अनुसार 200 बीएचके फ्लैट्स के लिए ब्रोशर एचडीएफसी, एक्सिस, पंजाब एंड सिंध, इलाहाबाद, एसबीआई, पीएनबी और इंडसइंड बैंक की सभी शाखाओं में सोमवार से मिलेंगे। पंचकूला और मोहाली की शाखाओं में भी ब्रोशर मिलेंगे। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार इन सभी बैंकों में शुरू में जमा होने वाली 6.90 लाख रुपये की राशि की फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


ड्रा मई माह में
बोर्ड की ओर से 30 अप्रैल तक स्कीम में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख तय की गई है जबकि इस स्कीम में आने वाले आवेदनों का ड्रा मई माह में निकाला जाएगा। सफल आवेदक को बाकी राशि फ्लैट निकलने के बाद 90 दिन के भीतर जमा करवानी होगी।  बोर्ड के अनुसार फ्लैट के कब्जे के समय 50 हजार रुाये की राशि अलग से चार्ज की जाएगी। यह राशि बनने वाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के खाते में जमा करवाई जाएगी, इसमें से सोसाइटी की सफाई, रखरखाव और आपरेशन का काम शामिल होगा। मालूम हो साल 2008 के बाद बोर्ड ने यह स्कीम लांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..
स्कीम का ब्रोशर पूरी तरह से तैयार है। ब्रोशर पर हस्ताक्षर और स्टैंप लगाकर उन्हें बैंकों में बेच दिए गए हैं जल्द ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
मनिंदर सिंह बैंस, चेयरमैन, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed