फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housing board will auction 269 properties in Chandigarh

269 संपतियों की नीलामी करेगा हाउसिंग बोर्ड

Thu, 28 Jan 2021 02:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Housing board will auction 269 properties in Chandigarh
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अब अपनी 269 संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। सीएचबी ने नीलामी में रखने वाली संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है। आरक्षित मूल्य भी तय कर लिया है। आखिरी मंजूरी के लिए फाइल बोर्ड के चेयरमैन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही सीएचबी तिथियों का एलान कर देगा।
विज्ञापन

नीलामी में आवासीय में 11 लीज होल्ड और 108 फ्री संपत्तियों को रखा जाएगा। ये संपत्तियां मुख्य तौर पर सेक्टर-51, 63, 38 वेस्ट, 39, 61 और मनीमाजरा में हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक संपत्तियों में 150 लीज होल्ड संपत्तियों की नीलामी होगी। सीएचबी पिछले काफी समय से अपनी कई संपत्तियों को बेचने की कोशिश में लगा है, लेकिन कई नीलामी के बावजूद सफल नहीं हो पाया है। पिछले साल एक भी व्यक्ति ने नीलामी में रुचि नहीं दिखाई थी। इसलिए सीएचबी ने पिछली बार नीलामी में रखी संपत्तियों के दाम को भी कम कर रहा है। जानकारी के अनुसार आरक्षित मूल्य में पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत की कमी की गई है। इस बारे में सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि नीलामी की तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही इसे लेकर सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-63 के थ्री बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.07 करोड़ रुपये
वर्ष 2019 बोर्ड ने 64 आवासीय और 148 वाणिज्यिक संपत्तियों को नीलामी में रखा था। इसमें सेक्टर-63 के फ्री होल्ड थ्री बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.07 करोड़ रुपये और सेक्टर-39 के लीज होल्ड एचआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.31 करोड़ रुपये तय किया था। आवासीय संपत्ति में 9 लीज होल्ड और 55 फ्री होल्ड को शामिल किया गया था। इनमें ज्यादातर फ्लैट्स सेक्टर-63 के हैं। इसके अलावा बोर्ड की मनीमाजरा, सेक्टर-45, 41, 47, 39, 38वेस्ट, 49 और 51 में भी आवासीय संपत्तियां खाली पड़ी हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस फ्लैट का मूल्य 30 से 32 लाख रुपये, सेक्टर-63 के वन बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 54.80 लाख रुपये तय किया गया था। इसी तरह वाणिज्यिक संपत्तियों में बूथों को भी नीलामी में रखा जा रहा है, जिनका पिछली बार आरक्षित मूल्य 50 लाख से 1 करोड़ व बड़े शोरूम का दो करोड़ तक रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed