फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Housing Board imposes fees for free holding of flats, fury among people

Chandigarh News: हाउसिंग बोर्ड ने फ्लैटों को फ्री होल्ड करने के लिए लगाई फीस, लोगों में रोष

Mon, 29 May 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Housing Board imposes fees for free holding of flats, fury among people
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-63 के 2200 के करीब फ्लैटों को फ्री होल्ड करने के लिए मकान मालिकों पर फीस का भारी बोझ डाल दिया। इसे लेकर लोगों के बीच काफी रोष है। शनिवार को वेलफेयर एसोसिएशन की वार्ड नंबर 35 के पार्षद राजिंदर शर्मा के साथ बैठक आयोजित की गई। सेक्टर-63 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह बैनीपाल ने बताया कि 2008 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-63 में विभिन्न श्रेणी के फ्लैटों के निर्माण के लिए एक योजना शुरू की थी। उस समय सेक्टर की सारी जमीन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को फ्री होल्ड पर मिली थी जबकि बोर्ड ने लीज होल्ड पर फ्लैट आवंटित किए थे लेकिन कुछ फ्लैट फ्री होल्ड पर बेचे गए थे जबकि इन फ्लैटों को उस समय फ्री होल्ड के आधार पर आवंटित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

बोर्ड के ब्रोशर के अनुसार, लीज होल्ड फ्लैटों को पांच साल बाद फ्री होल्ड किया जाना था। अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने इन फ्लैटों को फ्री होल्डिंग की अधिसूचना जारी की है उस में चंडीगढ़ प्रशासन की नीति के अनुसार शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया जोकि राशि वसूलने का एक जरिया है। पार्षद राजिंदर शर्मा ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और विश्वास व्यक्त किया कि इस संबंध में प्रारूप तैयार कर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर इसका सार्थक समाधान किया जाएगा। बैठक में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव हरज्ञान सिंह चाहर एक बेडरूम एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कौशल, दोनों एसोसिएशन के प्रतिनिधि रामपाल, समीर चाकू, दविंदर सिंह, कर्नल अमर सिंह, जरनैल सिंह, प्रदीप सिंह ठाकुर,ऐल. ऐस. राना,डॉ. इरविंदर सिंह सराऊ, रविन्द्र वालीया, चंद्रकांत, पवन मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह, के. सी. बासल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed