{"_id":"6109aad48ebc3ebbb4609581","slug":"housing-board-flat-occupied-by-lending-20-thousand-chandigarh-news-pkl422352875","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार उधार देकर हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार उधार देकर हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-49 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक फ्लैट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट आवंटन होने पर सेक्टर-25 निवासी एक परिवार से 20 हजार रुपये की उधारी ली गई, लेकिन बाद में उन लोगों ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया और फ्लैट को छोड़ने के लिए 20 हजार के बजाय 10 लाख रुपयों की मांग की जा रही है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने नरेश व उसकी पत्नी रेखा, बेटा शुभम, नोनू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उदेश ने बताया कि वह सेक्टर-25 की कॉलोनी में परिवार समेत रहता है। आरोप है कि जून 2012 में उनके पिता अमीचंद के नाम पर सेक्टर-49 हाउसिंग बोर्ड का एक फ्लैट आवंटित हुआ था। पैसों की तंगी की वजह से उक्त परिवार से 20 हजार रुपये उधारी ली गई। दिसंबर 2014 को अमीचंद की किन्हीं कारणों से मौत हो गई। इसके बाद उक्त परिवार ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया है।
आरोप है कि नरेश व उसकी पत्नी रेखा दामाद की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। अब जब परिवार को 20 हजार रुपये वापस दिया जा रहा है तो उनसे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने शिकायत पुलिस को दी है।