{"_id":"573de2664f1c1bf957ac7408","slug":"houses-evacuated-from-palwal-adc-by-estate-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई, पलवल के एडीसी से एस्टेट ऑफिस ने मकान कराया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई, पलवल के एडीसी से एस्टेट ऑफिस ने मकान कराया खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
home
एस्टेट ऑफिस ने एचसीएस अधिकारी राजेश जोगपाल का सरकारी मकान खाली करा लिया है। एचसीएस जोगपाल सालभर पहले अपने मूल कैडर हरियाणा वापस लौट चुके हैं। इस समय वह पलवल में एडीसी के तौर पर कार्यरत हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक सेक्टर-22 स्थित अपना 34 नंबर सरकारी मकान खाली नहीं किया था।
विज्ञापन
उन्हें चंडीगढ़ में नियुक्ति के समय यह मकान मिला था। वह यहां सोशल वेलफेयर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। एक साल बीतने के बाद भी मकान में उनका कुछ सामान पड़ा था। इस मकान को लेकर दो दिन पहले एसडीएम सेंट्रल प्रिंस धवन की तरफ से मकान को सील करने को लेकर ऑर्डर जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद इस मकान को सील कर दिया गया था। लेकिन बाद में एस्टेट ऑफिस को कहा गया कि जोगपाल ने घर से सामान निकालना है। बाद में मकान को सामान निकालने के लिए खोल दिया था। सामान निकालने के बाद एस्टेट ऑफिस ने इसका पजेशन ले लिया। पजेशन लेने के बाद यह मकान एस्टेट ऑफिस ने हाउस अलॉटमेंट कमेटी को सौंप दिया।
विज्ञापन