{"_id":"aa42baa5218da825de8d926bfcfe4c1d","slug":"house-tax-issue-mayor-poonam-sharma-ready-to-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स पर बवाल, मेयर पूनम शर्मा इस्तीफा देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स पर बवाल, मेयर पूनम शर्मा इस्तीफा देने को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से लगाए गए हाउस टैक्स पर रोष प्रकट करते हुए मेयर पूनम शर्मा ने कहा है कि वह इसके लिए अपना इस्तीफा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
मेयर ने सांसद किरण खेर से भी मांग की है कि वह भी हाउस टैक्स के खिलाफ इस्तीफा दें। यह बात मेयर ने कांग्रेस की ओर से सेक्टर-38 वेस्ट में भाजपा के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन रैली में कही।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर तो महिला सशक्तिरण की बात कर रहे हैं, लेकिन शहर में मेयर और सांसद दोनों ही महिलाएं हैं। दोनों से ही प्रशासन ने हाउस टैक्स लगाते समय कोई राय नहीं ली। ऐसे में हम दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर इस्तीफे देने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर उनके पास हाउस टैक्स लागू करने का प्रस्ताव आता है तो वह उस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी। इस मौके पर मेयर ने भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद को घेरते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं से बात करने की तमीज नहीं है।
जब हाउस टैक्स के मुद्दे पर उन्होंने सभी दलों के पार्षदों की बैठक बुलाई थी तो सूद ने हाउस टैक्स की बजाय उनसे पूछा की वह सट्टेबाज को पकड़ने क्यों गईं, उन्होंने लोगों से पूछा की उन्होंने क्या कोई गुनाह किया था। मेयर ने आरोप लगाया गया कि सूद को टैक्स की बजाय सट्टेबाजों की चिंता है उनसे पूछना चाहती हैं कि क्या सूद सट्टे के कारोबार में शामिल हैं।
इस मौके पर पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि जो शहरवासियों पर हाउस टैक्स लगा है, वह अवैध है। चंडीगढ़ भाजपा ने जो हाउस टैक्स पर श्वेत पत्र जारी किया है उन्हें शायद श्वेत पत्र का मतलब भी नहीं पता है। इस समय स्मार्ट सिटी की बात हो रही है, लेकिन शायद भाजपा को लगता है कि खुली सड़कें होना ही स्मार्ट सिटी है।
सभी पार्षद दें इस्तीफा
पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा था वह (चावला) पार्षद के पद से इस्तीफा दें। चावला ने कहा कि अगर भाजपा ईमानदारी से हाउस टैक्स के विरोध में है तो वह पार्टी के सभी पार्षदों का इस्तीफा दिलवाए और वह अपनी पार्टी के सभी पार्षदों के साथ इस्तीफा देने को तैयार हैं।