फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house tax at chandigarh

हाउस टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि पर भ्रम

Fri, 10 Jan 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
house tax at chandigarh

सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत हाउस टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि पर शहर के लोगों में भ्रम है। नगर निगम ने जो अंतिम तिथि निर्धारित की थी वह बीत चुकी है।

विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम की बैठक में लोगों को एक माह का समय और देने का फैसला लिया गया।

बैठक में यह तय हुआ कि निगम अंतिम तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजेगा और प्रशासन जिस दिन से मंजूरी देगा, उस दिन से एक माह का समय लोगों को और मिलेगा।
विज्ञापन


निगम ने प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया। लेकिन, प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर अभी तक स्वीकृति नहीं दी। ऐसे में लोग ई संपर्क सेंटरों में चक्कर काट कर अंतिम तिथि के बारे में पता कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत हाउस टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर थी।

इस दिन तक ई संपर्क केंद्रों पर इस स्कीम के तहत शहर के 12 प्रतिशत लोगों ने ही हाउस टैक्स जमा कराया था और लगभग 50 लाख रुपये एकत्र हुए थे। नगर निगम की हाउस टैक्स कमेटी इससे पहले टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2014 तक करने की सिफारिश कर चुकी है। लेकिन, नगर निगम सदन में जब 19 दिसंबर को यह प्रस्ताव आया तो इसे 31 मार्च तक बढ़ाने की जगह एक माह बढ़ाने की मंजूरी दी गई।

ध्यान रहे कि सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत चंडीगढ़ के लोगों को 14 अक्तूबर से 13 दिसंबर तक शहर के किसी भी ई-संपर्क सेंटरों पर हाउस टैक्स जमा करने को कहा गया था।


नगर निगम ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर निर्धारित समय में हाउस टैक्स जमा नहीं कराएगा तो उसके अगले महीने के पानी के बिल में टैक्स की राशि शामिल करके भेजी जाएगी। इसके अलावा 25 फीसदी जुर्माना लगेगा और 12 प्रतिशत सालाना के हिसाब से ब्याज भी लिया जाएगा।

नई हाउस टैक्स कमेटी का जल्द होगा गठन
नगर निगम की नई हाउस टैक्स कमेटी का जल्द गठन होगा। टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव अब नई हाउस टैक्स कमेटी के समक्ष ही रखा जाएगा। हाउस टैक्स कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे नगर निगम की बैठक में रखा जाएगा। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही हाउस टैक्स कमेटी के सामने यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए आएगा।

प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है और अंतिम तिथि बढ़ाने का जो भी फैसला लेना है, वह प्रशासन ने ही लेना है।
राजीव गुप्ता, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त

अभी प्रशासन ने इस बारे में फैसला नहीं लिया है। जल्द ही फैसला लेकर नगर निगम को बता दिया जाएगा।
अनिल कुमार, चंडीगढ़ के गृह और स्थानीय निकाय सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed