फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House stolen in Manimajra, thieves took away gold jewelery and cash

Chandigarh News: मनीमाजरा में घर चोरी, सोने के जेवर और नकदी उड़ा ले गए चोर

Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
House stolen in Manimajra, thieves took away gold jewelery and cash
मनीमाजरा। किले के साथ वाले मोहल्ले के मकान नंबर-581 में चोरों ने खिड़की तोड़कर वीरवार अलसुबह चोरी की घटना अंजाम दिया। घर की मालकिन ज्योति ने बताया कि चोर उनके घर में नीचे की मंजिल पर बने कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे एक जोड़ी सोने के कांटे और एक जोड़ी सोने की वालियां, एक जोड़ा पाजेब और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। ज्योति ने बताया कि उनका बेटे और बहु ऊपर रहते हैं। बेटा दिल्ली गया हुआ था, जिसके चलते वह नीचे कमरे में न सोकर ऊपर बहु के पास जाकर सो गई। इसके बाद चोरों ने वीरवार अलसुबह साढ़े तीन बजे उनके घर की खिड़की को तोड़ा और अंदर आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने सबुह साढ़े सात बजे पुलिस को दी थी। मनीमाजरा पुलिस ने मौके पर आकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मोहल्ले में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed