{"_id":"2ba4ae048c336093ff272c40b6e423bf","slug":"house-rent-will-submit-in-sampark-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का किराया भरने को अब संपर्क सेंटर में जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का किराया भरने को अब संपर्क सेंटर में जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की पुनर्वास कॉलोनी के लोग अब अपने घर का किराया नजदीकी संपर्क सेंटर में जमा करा सकेंगे। सुविधा शुरू। इससे अब लंबी लाइनों में लगकर समय बर्बाद नहीं करना होगा।
विज्ञापन
सभी किरायेदार जल्द ही नजदीक के संपर्क सेंटर में किराया जमा करा सकेंगे। आईटी डिपार्टमेंट यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। इस सुविधा का लाभ 30 हजार से अधिक किरायेदारों को होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-30, 32, 49, धनास, रामदरबार, चरण सिंह कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, मौलीजागरां और बापूधाम में झुग्गी-झोपड़ी वासियों को मकान अलॉट किए हैं।
विज्ञापन
इन जगहों पर सीएचबी ने 30 हजार से अधिक मकान अलॉट किए हैं। इन अलॉटियों को प्रतिमाह सीएचबी के पास अपना किराया या मासिक किस्त जमा करानी होती है। जितने कर्मचारी किराया एकत्र करने के लिए रखे जाते हैं, उससे कहीं ज्यादा संख्या किराया जमा कराने वालों की हो जाती है।
इस कारण हजारों लोग किराया जमा नहीं करा पाते। जुर्माना लगने के बाद किराया बहुत ज्यादा हो जाता है। कई लोगों का किराया सालों से अटका है।
जल्द ही सेक्टर-32 स्थित संपर्क सेंटर पर इस सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद दूसरे संपर्क सेंटरों को भी इससे जोड़ा जाएगा। अब सभी आसानी से अपना किराया जमा करा सकेंगे।
-प्रिंस धवन, डायरेक्टर, आईटी, चंडीगढ़