{"_id":"5772a2e54f1c1b8e1279bc3d","slug":"house-meeting-of-municipal-corporation-many-issue-will-be-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक कल, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक कल, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन की बैठक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बुधवार को होने वाली सदन की बैठक में कांग्रेस मौके के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करेगी लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस ने किसी न किसी मुद्दे पर मेयर को निशाना साधते हुए घेरेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में प्री हाउस की बैठक की जिसमे निर्णय लिया गया कि मौके के अनुसार मेयर को घेरा जाएगा। मालूम हो कि पिछली तीन सदन की बैठकों में कांग्रेस ने अलग अलग मुद्दों पर जमकर हंगामा किया है। इसके साथ ही मनीमाजरा स्थित उप्पल हाउसिंग प्रोजेक्ट का मामला भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह की ओर से जोरो शोरो से उठाया जाएगा। एजेंडे में पहले नंबर पर ही भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह के उप्पल हाउसिंग सोसाइटी पर पूछे गए सवालों के जबाव शामिल है।
विज्ञापन
कांग्रेस के अनुसार वह भी इस प्रोजेक्ट के तहत 15 फीसदी ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स का निर्माण न होने के मामले पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन अगर भाजपा ने इस मामले में राजनीति करते हुए पूर्व कांग्रेस कार्यकाल ओर सांसद को जिम्मेवार बताया तो जमकर हंगामा किया जाएगा मालूम हो कि जब मनीमाजरा की यह जमीन बेचने का निर्णय लिया गया था उस समय सदन में तत्कालीन संसद पवन बंसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि उप्पल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जमीन अलॉटमेंट की शर्त के अनुसार बनने वाले 15 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स का निर्माण नहीं हुआ है। इसको लेकर प्रशासन और नगर निगम के पूर्व अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस मामले में सीबीआई भी जांच कर चुकी है। नगर निगम ने 6 दिसंबर, 2005 को 108 करोड़ रुपये में जमीन उप्पल हाउसिंग को बेची थी। कुल 5.34 एकड़ जमीन है।
कम्युनिटी सेंटरों की गाइडलाइन में होगा बदलाव
शहर में चल रहे कम्युनिटी सेंटरों के गाइडलाइन में बदलाव करने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है जिसमे कम्युनिटी सेंटरों के जिम प्राइवेट हाथों में देने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके साथ ही मलबा उठाने की पालिसी भी चर्चा के लिए आ रही है जिसमे 50 रुपये में मलबा उठाने की सुविधा शहरवासियों को दी जाएगी। 54.33 लाख रुपये का प्रस्ताव सेक्टर-45 के सामुदायिक केंद्र के विस्तार का भी आ रहा है।
एक्शन टेंकन रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों को घेरा जाएगा
इस बैठक में कमिश्नर बी पुरुषार्था भाग नहीं लेंगे क्योंकि वह विदेश गए हुए हैं। बैठक में सभी वार्डों में पिछले एक साल में पास हुए कामों की एक्शन टेकन रिपोर्ट चर्चा केलिए आ रहे हैं। इस पर कई पार्षद अपने एरिया के रूके हुए कामों के लिए अधिकारियों को घेरेंगे क्योंकि कई काम ऐसे है जो पास हो चुके है लेकिन अभी तक वह शुरू नहीं हुए हैं।