फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House meeting canceled a few hours before it started, reason - Mayor's ill health or something else...

Chandigarh News: शुरू होने से चंद घंटे पहले सदन की बैठक रद्द, कारण- मेयर की तबीयत खराब या कुछ और...

Thu, 22 Aug 2024 06:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
House meeting canceled a few hours before it started, reason - Mayor's ill health or something else...
चंडीगढ़। बुधवार को होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक शुरू होने से चंद घंटे पहले रद्द कर दी गई। नगर निगम में पूरे दिन हलचल रही कि अचानक बैठक क्यों रद्द की गई। मुख्य रूप से दो कारण बताए गए। पहला, एक सप्लीमेंट्री एजेंडा को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर लाडी ने कुछ गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिसके बाद पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर बैठक को रद्द किया गया। दूसरा, बताया गया कि मेयर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद बैठक को अचानक रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की बैठक बुलाई गई थी। इसमें शहर के कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होनी थी, जिसमें पब्लिक टॉयलेट्स के लिए बनाई गई नई नीति को मंजूरी देना भी शामिल था। इसके अलावा भी कई अन्य विकास कार्यों के एजेंडे इस बार सदन ले गए थे। भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन जब पार्षद सुबह उठे तो उन्हें पता चला कि बैठक रद्द हो चुकी है। इस संबंध में देर रात मेयर की तरफ से निर्देश जारी किए गए थे। बैठक रद्द होने को लेकर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि उनकी मंगलवार को अचानक काफी ज्यादा तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर को भी दिखाना पड़ा। डॉक्टर ने एमआरआई कराने का सुझाव दिया है। अभी इलाज चल रहा है इसलिए बैठक को रद्द करना पड़ा। हालांकि, जल्द दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। मेयर ने कहा कि महीने में अभी आठ दिन बचे हैं, इसी महीने में सदन की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


सप्लीमेंट्री एजेंडा में 2022 में हुई शिकायत की कॉपी लगाई, लाडी ने जताई आपत्ति
सियासी गलियारों में चर्चा है कि बैठक आप पार्षद जसबीर लाडी की वजह से रद्द हुई है। लाडी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 200 पेज का एक सप्लीमेंट्री एजेंडा उनके पास आया। कहा कि वह भी हैरान हुए कि मीटिंग से कुछ घंटे पहले कोई इतने पेजों को कैसे पढ़ेगा लेकिन जब उन्होंने एजेंडो को पढ़ाना शुरू किया तो यह देखकर हैरान हो गए कि एक एजेंडे में वर्ष 2022 में उनके खिलाफ हुई एक शिकायत की कॉपी भी लगाई हुई थी। उन्होंने आपत्ति जताई कि किसी भी विकास कार्य या पॉलिसी बनाने के एजेंडे में किसी के खिलाफ की गई शिकायत की कॉपी को कैसे लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया। क्योंकि उस समय भाजपा के मेयर थे और वो शिकायत भी एक साजिश का हिस्सा थी। इसके अलावा अक्सर अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ कई शिकायतें होती हैं, लेकिन क्या उन्हें एजेंडा में शामिल करके सदन में लाया जाएगा। लाडी ने कहा कि स्पष्ट रूप से यह उन्हें बदनाम करने के लिए लाया गया था। इसका उन्होंने विरोध किया और पार्टी के आला नेताओं के निर्देश पर बैठक को रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed