फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel management student hangs his life writes suicide note I am dying myself not because of you

चंडीगढ़: होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी, सुसाइट नोट में लिखी ये बात

Sun, 06 Sep 2020 01:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hotel management student hangs his life writes suicide note I am dying myself not because of you
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित सरकारी मकान में होटल मैनेजमेंट के छात्र ने ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चिराग (20) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें चिराग ने लिखा है "मैं तुम्हारी वजह से नहीं मर रहा हूं, खुद के लिए मर रहा हूं"। सेक्टर-19 थाना पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिराग सेक्टर 20 में माता-पिता, भाई व एक बहन के साथ रहता था। उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया था। चिराग के पिता हरियाणा रोडवेज में सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे चिराग के पिता खाना खाने के बाद किसी काम से घर से बाहर चले गए।

विज्ञापन

 

रात को करीब आठ बजे जब लौटे तो ऊपर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता पड़ोसी की छत से जब चिराग के कमरे तक पहुंचे तो वह सन्न रह गए। चिराग ने छत की ग्रिल से फंदा लगाया हुआ था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीएमएसएच 16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि चिराग ने दोपहर को परिवार के संग ही खाना खाया। शाम को उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे में ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। जबकि चिराग दूसरे कमरे में अकेला था। इस दौरान उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि चिराग का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि कोरोना जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed