फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel business closed in Corona.. PU showed strength, got 100 percent students jobs

कोरोना में होटल व्यवसाय बंद.. पीयू ने दिखाया दम, शत प्रतिशत छात्रों को दिलवाई नौकरी

Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hotel business closed in Corona.. PU showed strength, got 100 percent students jobs
चंडीगढ़। कोरोना काल में भले ही लोगों की नौकरियां गईं हों, लेकिन पीयू का होटल मैनेजमेंट व टूरिज्म विभाग अपने विद्यार्थियों को नौकरियां दिला रहा था। विभाग ने शत प्रतिशत विद्यार्थियों को नौकरी दिलाकर रिकॉर्ड कायम किया है। अब अन्य विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के प्रयास चल रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी शत प्रतिशत विद्यार्थियों को नौकरी मिलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना जैसे ही आया और लॉकडाउन लगा तो लोगों की नौकरियां जाने लगीं, क्योंकि सभी कारोबार प्रभावित हो गए। फैक्ट्रियां बंद हो गईं। निजी कंपनियों में भी बड़ी संख्या में लोग निकाले गए। होटल व टूरिज्म व्यवसाय भी पूरी तरह ठप हो गया। ऐसे में होटल मैनेजमेंट व टूरिज्म की पढ़ाई कर रहे छात्रों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी। साथ ही संस्थान भी अपनी रैंकिंग जारी रखना चाहते थे, उनके लिए भी चुनौती खड़ी हो गई। पीयू के इस विभाग की प्लेसमेंट सेल ने हिम्मत नहीं हारी और बड़े-बड़े होटलों से संपर्क साधा। नतीजा ये हुआ कि ताज, ओबेरॉय से लेकर कई बड़ी होटल इंडस्ट्री से प्लेसमेंट के लिए न्यौता आ गया। विभाग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। होटल मैनेजमेंट के सभी 70 विद्यार्थियों को सूचना दी गई और विद्यार्थी भी खुश हो गए। उन्होंने साक्षात्कार आदि की तैयारी की और कंपनियों ने ऑनलाइन ही साक्षात्कार आयोजित किए। परिणाम सामने आया तो सभी विद्यार्थियों को नौकरी के लिए रख लिया गया। किसी को पांच तो किसी को सात लाख का सालाना पैकेज मिला। टूरिज्म के भी सभी 30 विद्यार्थियों को नौकरी मिली।
विज्ञापन

इनसेट----
इंजीनियरिंग व यूबीएस विद्यार्थियों को भी नौकरियां मिलीं
पीयू के इंजीनियरिंग व यूबीएस विभाग के विद्यार्थियों को भी नौकरियां मिलीं। किसी को चार तो किसी को आठ लाख का पैकेज मिला। सूत्रों का कहना है कि यूबीएस के कुछ विद्यार्थियों को 18 लाख का भी पैकेज मिला है। बड़ी-बड़ी कंपनियों ने संपर्क साधा और ऑनलाइन ही साक्षात्कार आदि लिए। अब यह विभाग आगे की तैयारियों में जुटे हैं। यूआईपीएस, यूआईएएमएस विभाग के भी विद्यार्थियों को नौकरियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन----
कोरोना के चिलते चिंता तो थी, लेकिन विभाग के सभी लोगों की मेहनत के चलते शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को नौकरियां मिलीं। टूरिज्म के छात्रों को भी हम नौकरी दिलाने में सफल रहे हैं। अगस्त में होटल व्यवस्था अपने पुराने अंदाज में लौट सकता है। इससे छात्रों को और बेहतर ऑफर मिलेंगे।
-अनीस सलथ, विभागाध्यक्ष, यूआईएचटीएम पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed