फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hot temperature in chandigarh, relief after 23

रिकार्ड बनाती गर्मी से 23 के बाद ही मिलेगी राहत

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
hot temperature in chandigarh, relief after 23
रिकॉर्ड गर्मी से बचने के लिए छात्राओं ने कुछ यूं उपाय किए। - फोटो : amar ujala

रात के तापमान ने पिछले तीन साल के रिकार्ड तोड़ दिए। अब रिकार्ड बनाती गर्मी से 23 के बाद ही मिलेगी राहत। बुधवार रात के तापमान ने पिछले तीन साल के रिकार्ड तोड़ दिए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन


इससे पहले साल 2013 में 28 मई की रात को 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नोट किया गया था। हालांकि वीरवार को दिन का तापमान बुधवार के मुकाबले कम दर्ज किया गया है। वीरवार को दिन का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था, जबकि बुधवार को दिन का तापमान 43.1 डिग्री था। बुधवार का तापमान अब तक के सीजन का सबसे ज्यादा था।
विज्ञापन


चल सकती है लू
मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को एक बार फिर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दिन का तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग ने बताया है कि चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। शनिवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रात के वक्त बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 के बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी से अगले दो से तीन दिन में राहत के कोई आसार नहीं है। गर्मी से थोड़ी राहत 23 मई के बाद ही मिल सकती है। कुछ पहाड़ी भागों में बारिश हो सकती है, इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री जबकि रात का तापमान 29 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किए जाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed