{"_id":"61e1d9cd0354c73d7052bd5a","slug":"hostel-students-are-no-longer-allowed-to-go-out-at-night-chandigarh-news-pkl4392763163","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावासों के विद्यार्थियों को अब रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावासों के विद्यार्थियों को अब रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के लिए नए नए आदेश जारी हो रहे हैं ताकि वे कोरोना से सुरक्षित रहे सकें। नए आदेश के अनुसार विद्यार्थी अब रात को छात्रावास से बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके लिए निगरानी कमेटी बनेगी जो कभी भी छात्रों के रूम में जाकर जांच कर सकती है। नियम तोड़ने पर छात्रों पर कार्रवाई होगी।
पीयू में एक हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रावासों में रह रहे हैं। पीयू के सामने इस समय चुनौती है कि कोरोना से विद्यार्थी बचे रहें। वह बाहर कम से कम निकलें। इसीलिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। वार्डनों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोविड दिशानिर्देश का पालन करवाएं। छात्रों को किसी हाल में रात को बाहर न जाने दें। बाहरी लोगों से तभी मिलने दिया जाए, जब कोई कारण जायज हो। अभिभावकों से भी यदि विद्यार्थी मिलते हैं तो वार्डन इस पर ध्यान रखें। कोशिश करें कि कोरोना काल में विद्यार्थी अन्य लोगों से दूर रहें। बताया जाता है कि किसी एक छात्रावास में कोरोना केस आ गया तो फिर संभालना मुश्किल होगा। इससे हालात और खराब होंगे। पीयू में वैसे ही हर विभाग में कोरोना से शिक्षक व कर्मचारी ग्रसित हो चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पीयू को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि उन विभागों में लोग जाने से बचें।