फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hospital on Alerts for any Emergency on Diwali

दिवाली पर इमरजेंसी के लिए अस्पताल अलर्ट

Wed, 22 Oct 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Wed, 22 Oct 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hospital on Alerts for any Emergency on Diwali

दीपावली के दिन आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल का इमरजेंसी विभाग पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में 23 अक्तूबर को दीपावली के दिन आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में पांच डॉक्टर तैनात रहेंगे। इनमें दो मेडिकल ऑफिसर, एक आई स्पेशलिस्ट, एक सर्जन और एक फिजिशियन शामिल हैं। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में अतिरिक्त नर्सिंग सिस्टर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

जनरल अस्पताल की पीएमओ डॉ. उषा गुप्ता ने बताया कि दीपावली के दिन ड्यूटी लगाने के लिए बुधवार तक रोस्टर तैयार कर लिया जाएगा और जिन डॉक्टर्स का नाम रोस्टर में शामिल होगा, उन्हें तुरंत इसकी सूचना दी जाएगी। पीएमओ ने बताया कि दीपावली के दिन वह किसी समय अस्पताल का औचक निरीक्षण भी कर सकती हैं और उस दौरान यदि कोई ड्यूटी से नदारद मिला तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को इमरजेंसी में इलाज के दौरान दवाओं की कमी न हो, इसके लिए अलग से आपदा मेडिसिन स्टोर बनाया गया है। इसके तहत इमरजेंसी वार्ड में विशेष तौर पर रखी गई अलमारियों में सभी तरह की दवा का स्टॉक रखा गया है। विशेष तौर पर फार्मासिस्ट की भी ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं, वीरवार को अस्पातल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स अलग-अलग समय में करीब चार घंटे के राउंड पर अस्पताल में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर
आकस्मिक हेल्पलाइन नंबर: 102, 09466117121
इमरजेंसी ब्लॉक का नंबर:  0172-2567228
गायनी वार्ड नंबर: 0172-2567188
एंबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर: 09466117121, 0172-2583508, 0172-2583305

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed