फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hospital filled with suspected patients of Corona, increased trouble

कोरोना के संदिग्ध मरीजों से भरे अस्पताल, बढ़ी परेशानी

Wed, 15 Jul 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hospital filled with suspected patients of Corona, increased trouble
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच अस्पतालों में भर्ती संदिग्ध मरीजों की भीड़ परेशानी का सबब बनती जी रही है। इससे जीएमएसएच-16 में स्थिति बेहद खराब हो गई है। अस्पताल के कोरोना वार्ड में प्रतिदिन 60 से 70 संदिग्ध मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है जांच रिपोर्ट एक दिन में नहीं आने से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में अस्पताल के ज्यादातर वार्ड संदिग्ध मरीजों से भर चुके हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि जल्द ही नई गाइडलाइन जारी होने वाली है, जिसमें संदिग्ध मरीज का नमूना लेकर उसे घर भेज दिया जाएगा। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर ही वापस मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। घर में रहने के दौरान उन्हें कोरोना संबंधी बचाव के सभी मानकों के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। डॉ. नागपाल ने बताया कि अगर नई गाइडलाइन जारी हो जाती है तो अस्पताल में भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या काफी कम हो जाएगी। इससे अन्य मर्ज के मरीजों को भर्ती कर इलाज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed