फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   hooting by public in chief minister manohar lal khattar rally

रैली में हूटिंग तो CM खट्टर ने खोया आपा, बोले कुछ ऐसा सुनकर सब चुप

Mon, 15 Aug 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 15 Aug 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
hooting by public in chief minister manohar lal khattar rally
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली में हूटिंग - फोटो : अमर उजाला
रैली शुरू हुई तो लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। इससे मुख्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने ऐसी बात कही कि सुनकर सब चुप रह गए। मामला हरियाणा के कैथल का है। आमतौर पर शांत रहने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रैली में अपना आपा खो दिया। दरअसल, कलायत में शनिवार को आयोजित सीएम की रैली में सांसद राजकुमार सैनी के भाषण के दौरान लोगों ने जमकर हूटिंग की।
विज्ञापन


इन्हें चुप कराने के लिए सीएम को बीच में उठकर मंच संभालना पड़ा। इस पर भी लोग चुप नहीं हुए तो सीएम ने कहा कि राजकुमार सैनी माननीय सांसद हैं, हमारे मेहमान हैं। इन्हें नहीं सुना तो मैं भी बिना बोले चला जाऊंगा। इसके बाद लोग कुछ क्षण के लिए चुप हुए तो फिर से सांसद सैनी को भाषण पूरा करने के लिए बुलाया गया। लेकिन फिर से हूटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद सैनी ने कहा कि आयोजकों ने साजिश रची। यह सब केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को खुश करने के लिए हुआ। सैनी के भाषण देने के दौरान भाजपा नेता उमेश शर्मा ने कहा कि जो लोग सांसद को नहीं सुन रहे, वे धर्मपाल शर्मा या भाजपा समर्थक नहीं हैं। इसके बावजूद रैली में हूटिंग जारी रही। मंच के निकट बैठे कुछ लोगों ने सांसद के समर्थन में भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार जारी हूटिंग के बीच सैनी ने करीब तीन मिनट में यह कहकर अपना भाषण समाप्त कर दिया कि धर्मपाल शर्मा जुझारू नेता हैं। वे सीएम के आशीर्वाद से धर्मपाल शर्मा सहित सभी भाजपा साथियों के साथ मिलकर पूरे कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का, कलायत का विकास करवाएंगे। 

12 मिनट तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

hooting by public in chief minister manohar lal khattar rally
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली में हूटिंग - फोटो : अमर उजाला
सांसद राजकुमार सैनी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए। उसी समय कुछ लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। इसी बीच पीछे की ओर खड़े लोगों ने उनके विरोध में हूटिंग शुरू कर दी। काफी देर तक हूटिंग जारी रहने के बाद सीएम के बीच में उठने एवं लोगों को शांत करने के बाद सांसद ने दोबारा से बोलना शुरू किया। हूटिंग के चलते करीब 12 मिनट तक रैली में एक बार तो अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

किसी नेता ने नहीं किया बाद में हूटिंग का जिक्र
रैली में सांसद के भाषण के बाद किसी नेता ने अपने भाषण में हूटिंग या घटना को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। इससे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा में आपसी भाईचारे को कायम रखने एवं एक हरियाणा एक हरियाणवी के नारे को बुलंद करते हुए कहा कि प्रदेश के भाईचारे को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देंगे।

बीरेंद्र सिंह को खुश करने के लिए करवाई हूटिंग
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उनके खिलाफ हूटिंग रैली के आयोजकों ने एक साजिश के तहत करवाई है। हूटिंग करने वाले महज 10 प्रतिशत लोग थे, जो माइक लिए हुए थे। 90 प्रतिशत लोग उनके साथ थे। माइक के कारण इन लोगों की आवाज दब गई। यह हूटिंग आयोजकों ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को खुश करने के लिए करवाई है। जनता सब जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed