फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooliganism in Chandigarh Youths broke vehicles in Daddumajra

चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: युवकों ने गाड़ियां तोड़ीं, एक को घोंपा चाकू; तलवार से कुत्ते पर हमला.. देखें वीडियो

Tue, 25 Feb 2025 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में कुछ युवकों ने रविवार रात खुलकर गुंडागर्दी की। आरोपियों ने एक युवक को चाकू मार दिया, वहीं कुत्ते के भाैंकने पर उसे भी तलवारों से काट दिया।

विज्ञापन
Hooliganism in Chandigarh Youths broke vehicles in Daddumajra
आरोपियों ने तोड़ी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ की डड्डूमाजरा कॉलोनी में रविवार देर रात 10-12 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


एक युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया। साथ ही एक कुत्ते को भी तलवार से काट डाला। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा निवासी मानव, गोलू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मकान के बारे में पूछा था

डड्डूमाजरा निवासी अंशु ने बताया कि वह रविवार रात रोज फेस्टिवल घूमने गया था। रात करीब 11 बजे फेस्टिवल देखकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसे कुछ युवक मिले जो किसी घर के नंबर का पता पूछ रहे थे। जब उसने कहा कि वह नहीं जानता तो युवकों ने डंडों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन




अंशु ने तुरंत पड़ोसी रमेश कुमार को फोन किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद 10-12 युवक फिर से वापस आए और आदि नाम के युवक का मकान ढूंढ़ने लगे। आदि का मकान मिलने पर आरोपियों ने उसके घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर जब आदि बाहर निकला तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। जब कुत्ता भौंकने लगा एक आरोपी ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद कॉलोनी में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हुई तो आरोपी मौके से भाग गए। हमले में घायल हुए आदि को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसके पेट में कई टांके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed