{"_id":"5c24ca51bdec2256d22f7b47","slug":"hooda-sent-proposal-to-rahul-gandhi-for-appointed-new-state-president-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर पर तल्ख हुए हुड्डा के तेवर, राहुल गांधी को भेजा प्रस्ताव, कहा- प्रदेश अध्यक्ष को बदलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर पर तल्ख हुए हुड्डा के तेवर, राहुल गांधी को भेजा प्रस्ताव, कहा- प्रदेश अध्यक्ष को बदलें
Thu, 27 Dec 2018 06:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस की रार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर के बीच तकरार बरकरार है। पूर्व सीएम हुड्डा के तेवर तंवर को लेकर अभी भी तल्ख बने हुए है। प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का ही नतीजा है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को बदलवाने का झंडा बुलंद किया हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए हुड्डा जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रस्ताव भी भेज चुके हैं, वहीं उन्होंने एक बार फिर प्रदेश में अभी तक संगठन विस्तार को लेकर प्रदेशाध्यक्ष तंवर को निशाने पर लिया है। हुड्डा ने प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन का विस्तार अभी तक नहीं हो पाया है। जिला और ब्लाक स्तर पर अभी भी कोई इकाई गठित नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रस्ताव भेजा गया है कि वे प्रदेश में अध्यक्ष को बदलें। हुड्डा ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि हरियाणा में पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और कांग्रेस को प्रदेश में किसी से भी गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बना सकती है, लेकिन इसके लिए प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन को बदलने की जरूरत है। भाजपा विधायकों द्वारा सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप पर हुड्डा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार की पोल खुद उनके विधायक खोल रहे हैं।
विज्ञापन