फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said What is the problem of the government with the judicial inquiry of Nuh violence

Haryana: भूपेंद्र हुड्डा बोले- नूंह हिंसा की न्यायिक जांच से सरकार को क्या तकलीफ है, जरूर दाल में कुछ काला है

Thu, 31 Aug 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2023 01:49 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जांच से ही दूध का दू्ध और पानी का पानी होगा। सरकार विफलताएं छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Hooda said What is the problem of the government with the judicial inquiry of Nuh violence
प्रेस वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नूंह हिंसा मामले में सरकार न्यायिक जांच से भाग रही है। न्यायिक जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा। जांच से ही पता लगेगा कि साजिश करने वाला कौन है, लेकिन सरकार को पता नहीं जांच से क्या तकलीफ है। इसका मतलब है कि दाल में कुछ जरूर काला है, जिसे सरकार छिपाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हुड्डा बुधवार को यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सरकार द्वारा नूंह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम लिए जाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है, जबकि कांग्रेस का शुरू से ही एक स्टैंड है, इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मसले पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव को भी कोर्ट का हवाला देकर खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन


मामन खान से नहीं हुई बात
विधायक मामन खान से बात के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उनकी मामन खान से कोई बात नहीं हुई है। सरकार की तरह क्या कांग्रेस भी नूंह हिंसा को साजिश मानती है, के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है। नूंह हिंसा मामले में किसी को भी लाभ नहीं होगा, यह शरारती लोगों का काम है और इससे पूरे हरियाणा को नुकसान होगा। क्योंकि पास में गुरुग्राम में आने वाली कंपनियां इससे बचेंगी और प्रदेश में निवेश कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की अदालत में जाएगी कांग्रेस
पीपीपी काे लागू करने के सरकार के फैसले के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में जनता की अदालत में जाएगी। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर पीपीपी, प्राॅपर्टी आईडी समेत उन गैर जरूरी प्रोजेक्ट को बंद किया जाएगा, जिससे आम व्यक्ति को दिक्कतें आ रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की छूट देने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ये बड़ी लूट और छोटी छूट है।


अनुसूचित जाति के लिए प्रमोशन में आरक्षण गुमराह करने की कोशिश
हुड्डा ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए प्रमोशन में आरक्षण के नाम पर भी गुमराह किया। सच्चाई यह है कि एससी समाज को इस आरक्षण से कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि सरकार ने 17 अगस्त को ही एक लेटर जारी करके इस आरक्षण के असर को शून्य कर दिया था। इसमें जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी गई हैं कि इससे किसी को कोई लाभ ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed