फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said People will not fall into the trap of BJP

भाजपा के झांसे में नहीं आएगी जनता, राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार : हुड्डा

Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hooda said People will not fall into the trap of BJP
चुनाव प्रचार में जुटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजगढ़ और चोमू में चुनावी सभाओं को किया संबोधित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से बतौर स्टार प्रचारक और स्पेशल ऑब्जर्वर चुनाव प्रचार में जुटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा पूनिया और चोमू विधानसभा क्षेत्र में शिखा बराला के लिए चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया। उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, करण दलाल और कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि कांग्रेस द्वारा किसान को कर्ज माफी से कर्ज मुक्ति तक लेकर जाने का संकल्प लिया है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा वालों की तरह हवा-हवाई वादे नहीं करती। पार्टी जो वादा करती है, उसे निभाती है। जबकि जो भाजपा राजस्थान में जनता को बहकाने के लिए बड़े-बड़े एलान कर रही है, वह भाजपा की सरकार वाले राज्यों में उसे लागू नहीं कर रही। जो भाजपा राजस्थान में सस्ता सिलिंडर देने का एलान कर रही है, वह हरियाणा में सबसे महंगा सिलिंडर बेच रही है। जो भाजपा राजस्थान में नौकरियां देने का एलान कर रही है, वह हरियाणा में नौकरियों को खत्म कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed