फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hooda said Farmers are facing losses due to export ban and exporters strike

निर्यात पर पाबंदी और निर्यातकों की हड़ताल से किसानों को हो रहा घाटा : हुड्डा

Wed, 18 Oct 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hooda said Farmers are facing losses due to export ban and exporters strike
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धान के निर्यात पर लगाई पाबंदियों को हटाने की मांग दोहराई है। हुड्डा का कहना है कि सरकार द्वारा थोपी गई पाबंदियों के चलते चावल निर्यातकों ने हरियाणा समेत 7 राज्यों में धान की खरीद बंद कर दी है। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बासमती के दाम 3500-3600 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 2500 पर पहुंच गए हैं। किसानों को प्रति क्विंटल कम से कम हजार रुपए का घाटा हो रहा है यानी उसे प्रति एकड़ 20 हजार से ज्यादा की चपत लग रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने बासमती चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य 1200 डॉलर प्रति टन रखा है, जो बहुत ज्यादा है। भारत सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों का फायदा पाकिस्तान जैसे देश उठा रहे हैं और चावल का निर्यात कर रहे हैं। इस पाबंदी का हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। क्योंकि देश से लगभग 45 लाख टन चावल का निर्यात होता है, उसमें से 25 लाख टन अकेले हरियाणा से जाता है। निर्यातकों की हड़ताल के चलते प्रदेश की मंडियों में 1121, 1509, 1781 और सरबती जैसी किस्मों की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार किसानों की इस बर्बादी पर मूक दर्शक बनी हुई है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री को तुरंत प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए और केंद्र के सामने किसानों का पक्ष रखना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय जब निर्यात पर रोक लगी थी तो बतौर मुख्यमंत्री हमने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ़ मनमोहन सिंह से अपील करके रोक को हटवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटे धान के किसानों को प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपये का घाटा हो रहा है। सरकार को किसानों की समस्या के समाधान के लिए रिलीज ऑर्डर जारी करना चाहिए। ताकि खरीदार अपने आसपास की मंडियों में जाकर भी खरीद कर सकें।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed