फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hooda put on the list of defaulters, arrears 1551 crore

हुडा ने डिफाल्टरों की लिस्ट डाली वेबसाइट पर, 1551 करोड़ बकाया 

Fri, 28 Oct 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 28 Oct 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
Hooda put on the list of defaulters, arrears 1551 crore

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने डिफाल्टरों की लिस्ट वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार हुडा के डिफाल्टरों पर 1551 करोड़ रुपये बकाया है। हुडा ने यह लिस्ट नए संपदा अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद तैयार करनी शुरू की थी। अब इस राशि को वसूलने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


हुडा की ओर से तैयार लिस्ट में कुल 6251 डिफाल्टर हैं। इसमें से 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम के डिफाल्टरों की लिस्ट को हुडा ने वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है। हुडा के इन डिफाल्टरों पर ब्याज, एनहांसमेंट, एक्सटेंशन फीस, कंपाउंडिंग फीस, पेनल्टी, पजेशन, इंटरनेट या सर्विस टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

 
डिफाल्टरों में मध्यम वर्ग से लेकर धन्ना सेठ तक शामिल हैं। ऐसे डिफाल्टर जो अपनी प्रॉपर्टी की कीमत पांच हजार करोड़ बताते हैं। हुडा के एस्टेट अधिकारी मनीष लोहान ने कहा कि अगर जल्द ही हुडा का बकाया जमा करवाया गया तो प्रॉपर्टी रिज्यूम करके उसकी ऑक्शन से राशि वसूलने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डिफाल्टरों में इंस्टीट्यूशन, व्यवसायिक, आवासीय और औद्योगिक संस्थानों के अलॉटी शामिल है। इस लिस्ट में अलॉटी का नाम, घर का नंबर और बकाया राशि जुर्माने सहित सार्वजनिक की गई है।


कुछ डिफाल्टरों में आरके गर्ग पर 10 करोड़ 61 लाख रुपये, जगन्नाथ गुप्ता पर 10 करोड़ 52 लाख 94451 रुपये, अशोक शर्मा पर 11 लाख 9347, फजलू खान 10 लाख 32 हजार का बकाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed