बड़ी ने छोटी बहन को दी प्यार की खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन के प्रेम संबंधों से नाराज बड़ी बहन ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवती की पहचान आरती (17) के रुप में हुई है। पुलिस ने आरती की बड़ी बहन पूजा (19) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवती को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
लुधियाना में थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरती मूल रुप से बिहार के पटना स्थित गांव सिमरापुर की रहने वाली थी। उसके पिता वरिंदर शर्मा और मां संजू देवी फैक्टरी में काम करते थे। सुरिंदर सिंह के अनुसार आरती के इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। इन संबंधों के बारे में पूजा को पता था।
कई बार आरती को संबंध खत्म करने की बात कहीं
पूजा ने कई बार आरती को यह संबंध खत्म करने की बात कहीं, लेकिन आरती नहीं मान रही थी। शनिवार सुबह वरिंदर शर्मा और संजू देवी अपने-अपने काम पर चले गए। आरती और पूजा घर में अकेली थी। इसी दौरान दोनों के बीच में कहासुनी हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान पूजा किचन में गई और वहां से तेजधार हथियार उठाकर आरती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में बुरी तरह घायल आरती की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरती के चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के आने पर आरोपी युवती वहां से फरार हो गई। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।