फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honorarium of 13500 guest teachers increased in Haryana

हरियाणा: साढ़े तेरह हजार अतिथि अध्यापकों का मानदेय बढ़ा, एक जुलाई 2021 से मिलेगा लाभ

Thu, 03 Mar 2022 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Mar 2022 11:06 PM IST
सार

एक जनवरी 2019 को अतिथि अध्यापकों का जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी का मानदेय क्रमश: 26 हजार, 30 हजार और 36 हजार था। अतिथि अध्यापक पिछले काफी समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद वे माने थे।

विज्ञापन
Honorarium of 13500 guest teachers increased in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अतिथि अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। राज्य में साढ़े तेरह हजार अतिथि अध्यापक हैं। अलग-अलग श्रेणियों में 2860 रुपये से लेकर 3960 रुपये तक की बढ़ोतरी एक जुलाई 2021 से लागू होगी। शिक्षा विभाग के एसीएस ने इसके लिए पत्र जारी किया है। हालांकि, अतिथि अध्यापक संघ ने इसे नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


एसीएस के पत्र के अनुसार, अब पीजीटी अतिथि अध्यापकों को 38880 के स्थान पर 42840, टीजीटी को 320400 की जगह 35700 और जेबीटी, पीआरटी अध्यापकों को 28080 के स्थान पर 30940 रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि एक जनवरी 2019 को अतिथि अध्यापकों का जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी का मानदेय क्रमश: 26 हजार, 30 हजार और 36 हजार था। अतिथि अध्यापक पिछले काफी समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद वे माने थे।
विज्ञापन


वहीं, समस्त अतिथि अध्यापक संघ की राज्य प्रधान मैना यादव ने कहा कि एक्ट के समय वेतन को बेसिक सैलरी मान कर वेतन बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उस समय के वेतन को बेसिक माना गया तो इसमें डीए के बराबर पूरा मानदेय क्यों नहीं दिया गया। रेगुलर से 9 प्रतिशत कम क्यों दिया गया है, जबकि एक्ट का पैरा नंबर 4 रेगुलर अध्यापक के डीए के बराबर मानदेय की कहता है। इस पत्र में जुलाई से हुई बढ़ोतरी नहीं दिखाई गई है। इसके अलावा, पत्र में यह भी नहीं कहा गया कि आगे से जैसे-जैसे नियमित अध्यापक की बढ़ोतरी होगी, अतिथि अध्यापकों की भी होती रहेगी। इस बारे में निदेशक जे गणेशन और शिक्षा मंत्री से मिलकर आपत्ति जताई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed