फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honeypreet insan taken to punjab's Bathinda

हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर बठिंडा पहुंची SIT, 2 घंटे की छानबीन में मिला ये

Fri, 06 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 06 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
honeypreet insan taken to punjab's Bathinda
Honeypreet Insan Arrest - फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम वीरवार को हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर बठिंडा पहुंची। एसआईटी की अगुवाई पंचकूला पुलिस के डीएसपी मुकेश कुमार कर रहे थे। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट सुखबीर सिंह बराड़ की ड्यूटी भी लगाई गई थी। 
विज्ञापन


सबसे पहले टीम दोनों को सदर थाना रामपुरा ले गई, वहां पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी। सुखदीप कौर की निशानदेही पर टीम शहर के आर्य नगर स्थित उस मकान में गई, जहां पर हनीप्रीत सुखदीप के साथ काफी दिनों तक रुकी थी। यहां लोगों और डेरा समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन


तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ के अनुसार हनीप्रीत ने एसआईटी को बताया कि वह 25 दिनों तक उक्त मकान में रही है। इसके अलावा उनको कोई अन्य जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में डीएसपी मुकेश कुमार ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। पता चला है कि एसआईटी ने उक्त मकान से तीन मोबाइल सिम बरामद किए हैं, उनसे हनीप्रीत ने विदेशों में ही कॉल की है। इसकी डिटेल पहले से ही एसआईटी ने हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदीप के रिश्तेदार फार्मासिस्ट का मकान

honeypreet insan taken to punjab's Bathinda
Honeypreet Insan Arrest
पंचकूला के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में अगर कोई भी बड़ा व्यक्ति मामले से जुड़ा पाया जाता है तो उससे भी पूछताछ की जाएगी। करीब दो घंटे तक उक्त मकान में रुकने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम हनीप्रीत और सुखदीप को लेकर वापस रवाना हो गई। 

सुखदीप के रिश्तेदार फार्मासिस्ट का मकान
आर्य नगर स्थित मकान सुखदीप के करीबी रिश्तेदार फार्मासिस्ट नैब सिंह का है। वह केंद्रीय जेल बठिंडा में तैनात है। यह भी पता चला कि उक्त मकान को डेरे के नाम करवा दिया था। मकान हनीप्रीत के आने से पहले खंडहर बना हुआ था, लेकिन जैसे ही उसके ठहरने का बंदोबस्त होना शुरू हुआ तो मकान को रंग रोगन करवा दिया गया। साथ ही बाकी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed