फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honey Thakur of Pusa became president and secretary Manjit Singh

पुसा के हनी ठाकुर अध्यक्ष व सचिव बने मंजीत सिंह

Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Honey Thakur of Pusa became president and secretary Manjit Singh
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय स्टाफ एसोसिएशन (पुसा) चुनाव के परिणाम आ गए हैं। हनी ठाकुर ग्रुप ने बेहतर प्रदर्शन किया। हनी ठाकुर ही अध्यक्ष बने। उन्हें 431 वोट मिले हैं जबकि पूनम शर्मा को 26, डॉ. एसएस मान को 197 और डॉ. सुशील कुमार को 188 मत मिले।
विज्ञापन

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने दीपक शर्मा को 601 वोट मिले जबकि संदीप ग्रोवर 242 वोटों पर ही सिमट गए। उपाध्यक्ष बने राजीव कुमार को 439 वोट मिले और अश्वनी कुमार को 264, जतिंदर सिंह 151 मत मिले। जनरल सेक्रेटरी बने बलजिंदर सिंह को 450 वोट मिले। अमित कुमार को 217, प्रदीप को 180 वोट मिले। इसी तरह सचिव बने मंजीत सिंह को 543 वोट पड़े। विपक्षी रहे हरी कृष्ण को 310 वोट मिले। जीत के बाद पदाधिकारियों ने जश्न मनाया। सीनेट के सदस्य के रूप में हनी ठाकुर शामिल होंगे क्योंकि पदेन अध्यक्ष ही सदस्य सीनेट में बनते हैं। उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी क्लास सी स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव में रामानंद प्रधान, राम प्रसाद उप प्रधान, कृष्णा कुमारी जनरल सेक्रेटरी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed