फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honey Singh live concert in Chandigarh traffic advisory

चंडीगढ़ में आज हनी सिंह का लाइव कंसर्ट: कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Sun, 23 Mar 2025 12:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट है। ऐसे में पुलिस की तरफ से कई रूट ट्रैफिक के लिए बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
Honey Singh live concert in Chandigarh traffic advisory
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चंडीगढ़ में आज (रविवार) शाम को रैपर व सिंगर हनी सिंह का लाइव कंसर्ट होगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में हनी सिंह के शो में खासी भीड़ उमड़ने वाली है। लोगों को परेशानी न हो इस लिहाज से पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सेक्टर-25 की तरफ आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए ट्रैफिक रूट देखकर ही जाएं। सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए यूटी पुलिस ने शनिवार को रिहर्सल भी की।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार शाम 4 बजे के बाद सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के आसपास कोई भी पार्किंग नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास के पार्किंग स्थल होंगे जबकि सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड से शटल बस सेवा उपलब्ध होगी जिसके जरिये लोग रैली ग्राउंड तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

मोहाली साइड से आने वाले वाहनों के लिए दशहरा ग्राउंड में होगी पार्किंग

फैदा, गोशाला चौक और मोहाली साइड से आने वाले वाहनों के लिए दशहरा ग्राउंड में पार्किंग होगी। टैक्सी यात्रियों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर उतरना होगा और वहां से शटल बस सेवा लेनी होगी। रैली ग्राउंड की ओर आने वाली सड़कों पर उतरने की अनुमति नहीं होगी। गलत स्थानों पर पार्क किए गए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। शो के लिए करीब एक हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है जो ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान दें...सेक्टर-25 के पास ये रास्ते रहेंगे बंद

  • सेक्टर-25 रैली ग्राउंड और सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड
  • सेक्टर-14/25 डिवाइडिंग रोड से कच्चा रास्ता
  • धनास के मोड़ तक की सड़कों पर एंट्री बंद
  • सेक्टर-14/15/24/25 चौक, सेक्टर-24/25-37/38 चौक, डंपिंग ग्राउंड के पास डड्डूमाजरा लाइट पॉइंट और यात्री निवास चौक (सेक्टर 23/24-15/16) पर ट्रैफिक के कारण अन्य रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।


कंसर्ट के चलते पीयू का गेट नंबर- 3 रहेगा बंद
हनी सिंह कंसर्ट के मद्देनजर पीयू के सेक्टर-25 में एलुमनी हाउस गेट और गेट नंबर-3 दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान पीयू परिसर में पीयू स्टिकर वाले वाहनों और वैध विश्वविद्यालय आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। बाहरी लोगों को पीयू परिसरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पीयू के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed