फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honda new car

3 बड़े बदलावों के साथ आएगी होंडा की नई जैज

Mon, 04 Aug 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Aug 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
honda new car

अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली जैज हो या होंडा की एकॉर्ड, बदलते समय में इनका रूप भी बदलने वाला है।

विज्ञापन

जैज पर चढ़ेगा स्टाइल का नया रंग तो वहीं एकॉर्ड भी लोगों की नजरों को लुभाने वाली बनकर मार्केट में उतरेगी। चंडीगढ़ में मोबिलियो की लॉन्चिंग के दौरान होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रमन शर्मा ने बताया कि होंडा की नई जैज को जनवरी 2015 में मार्केट में उतारा जाएगा।

जैज में ये होंगे बदलाव:
- ग्रिल को चेंज किया जाएगा
- लंबाई भी ज्यादा हो सकती है
- पेट्रोल के साथ डीजल इंजन भी इंट्रोड्यूस किया जाएगा
 
एकॉर्ड पर चल रही रिसर्च:
रमन शर्मा ने कहा कि कंपनी एकार्ड के लिए रिसर्च कर रहा है। इसे पसंद करने वालों को काम में क्या कुछ नया चाहिए, इसको देखा जा रहा है।

देश में दो प्लांट:
उन्होंने बताया कि होंडा कार के दो प्लांट भारत में हैं। इसमें से एक ग्रेटर नोएडा में है और दूसरा राजस्थान में है। ग्रेटर नोएडा का प्लांट 140 एकड़ में है जबकि राजस्थान का प्लांट 450 एकड़ में है। इसमें दो शिफ्ट के दौरान साल में कुल 2.40 लाख कारों को तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


लाइट वेट डीजल इंजन:
उन्होंने बताया कि होंडा का नया डीजल इंजन एल्युमिनियम का है और काफी लाइट वेट है। इसके पिस्टन को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे घर्षण कम होता है और पावर कम लगती है। इस इंजन को जापान में डेवलप किया गया था और अब इसका प्रोडक्शन देश में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड के लिए टैक्सी नहीं:
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की कारें आपको टैक्सी के रूप में नहीं दिखती है। रमन शर्मा ने कहा कंपनी अपनी ब्रांड वैल्यू की खातिर कारों को टैक्सी का रूप नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed