फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Homeguards will not be able to travel without ticket on roadways buses in Haryana

14025 होमगार्ड को झटका : हरियाणा रोडवेज की बसों में लेनी पड़ेगी टिकट, नहीं लिया तो लगेगा 10 गुना जुर्माना

Sun, 11 Apr 2021 11:10 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 11:10 AM IST
सार

  • कंडक्टर से विवाद के बाद परिवहन विभाग सख्त, 14025 होमगार्ड को झटका
  • अभी कंडक्टर भाईचारे में नहीं भी लेते थे किराया, अब लेनी ही होगी टिकट 

विज्ञापन
Homeguards will not be able to travel without ticket on roadways buses in Haryana
होमगार्ड। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के 14025 होमगार्ड को बड़ा झटका लगा है। अब वह भाईचारे में भी रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकेंगे। उन्हें टिकट लेनी ही होगी। जांच में बिना टिकट पकड़े जाने पर होमगार्ड को सामान्य सवारियों की तरह कुल किराये का दस गुना जुर्माना भरना पड़ेगा। अंबाला डिपो के एक कंडक्टर से होमगार्ड के विवाद के बाद परिवहन विभाग ने कड़ा आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


30 मार्च 2021 को जारी आदेश को अंबाला के साथ ही अन्य डिपो में भी लागू कर दिया गया है। प्रदेश में होमगार्ड के लिए टिकट लेकर ही रोडवेज बसों में यात्रा करने का नियम है। कंडक्टर भाईचारे में किराया नहीं लेते थे, अनेक बार होमगार्ड की तरफ से भी किराया नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


अभी तक होमगार्ड अधिकतर जिले में ही ड्यूटी देते रहे हैं। अभी अंबाला और यमुनानगर के लगभग 200 होमगार्ड की ड्यूटी पंचकूला में लगी हुई है। यमुनानगर के जवान तो यहीं रुक जाते हैं लेकिन अंबाला के कुछ जवान ड्यूटी कर हर दिन घर लौटते हैं। इसी दौरान बीते महीने अंबाला डिपो की रोडवेज बस में यात्रा कर रहे जिले के होमगार्ड की किराये को लेकर कंडक्टर के साथ बहस हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर ने मामला डिपो महाप्रबंधक के ध्यान में लाया, जिस पर परिवहन निदेशक से मार्गदर्शन मांगा गया। निदेशालय ने 30 मार्च को आदेश जारी कर दिया बिना टिकट यात्रा करने वाले होमगार्ड से जुर्माना वसूला जाए। ऐसे में एक होमगार्ड का विवाद अब सभी पर भारी पड़ने वाला है।

99 फीसदी होमगार्ड जवान अभी ड्यूटी पर
कुल 14025 जवानों में से अभी 99 प्रतिशत जवान ड्यूटी पर हैं। कोरोना महामारी के नियमों का पालन कराने के साथ ही इनकी ड्यूटी अन्य कार्यों के लिए भी अपने व अन्य जिलों में लगी हुई है। होमगार्ड को प्रदेश में रोजाना 572 रुपये के हिसाब से मासिक मानदेय मिलता है। ऐसे में होमगार्ड को घर का खर्च चलाने के लिए अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पुलिस की तर्ज पर मांगेंगे रोडवेज में परिवहन सुविधा : संदीप
हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, गृह मंत्री अनिल विज व डीजी होमगार्ड को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों की तर्ज पर रोडवेज बसों में परिवहन सुविधा मांगेंगे। होमगार्ड जवान पुलिस की तर्ज पर वेतन से कुछ राशि भी कटवाने को तैयार हैं। कम मानदेय में उनका गुजारा नहीं चलता, इसलिए किराये में राहत मिलनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed